एक्सप्लोरर

RCB vs MI: बैंगलोर ने मुंबई को दिया 166 रनों का लक्ष्य, कोहली और मैक्सवेल ने जड़े अर्धशतक

Bangalore vs Mumbai: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 51 और ग्लेन मैक्सवेल ने 56 रनों की पारी खेली. इन दोनों ने ही तीन-तीन छक्के लगाए.

Bangalore vs Mumbai: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले खेलने के बाद मुंबई इंडियंस को 166 रनों का लक्ष्य दिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 51 और ग्लेन मैक्सवेल ने 56 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएस भरत ने 32 रन बनाए. वहीं मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सलामी बल्लेबाज़ देवदत्त पडिकल दूसरे ही ओवर में खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इसके बाद कोहली और भरत के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई. भरत 24 गेंदो में 32 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए. 

इसके बाद कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने मैदान के चारों तरफ अपने शॉट्स खेले. एक समय ऐसा लग रहा था कि आरसीबी आसानी से 180-190 का स्कोर बना लेगी, लेकिन अंत के ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने विकेट लेकर उसे 165 रनों पर ही रोक दिया. 

75 रनों के स्कोर पर भरत के आउट होने के बाद कोहली और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की. 15 ओवर में आरसीबी का स्कोर 120 के पार था. लेकिन 16वें ओवर में कोहली 51 रनों पर आउट हो गए. उन्होंने 42 गेंदो का सामना किया और तीन चौके व तीन छक्के लगाए. इसके बाद बल्लबाज़ी करने आए एबी डिविलियर्स भी कमाल नहीं कर सके. 

19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पहले मैक्सवेल (37 गेंद 56 रन) और फिर एबी डिविलियर्स (छह गेंद 11 रन) को आउट किया. इसके बाद 20वें ओवर में बोल्ट ने शाहबाज़ 01 को पवेलियन भेजा. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget