एक्सप्लोरर

आज RCB करेगी अपने कप्तान का एलान, आप भी लाइव देखे सकेंगे पूरा कार्यक्रम; जानें कहां और कैसे 

RCB IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आज यानी 13 फरवरी को आईपीएल 2025 के लिए अपने कप्तान का एलान करेगी. आप इस पूरे कार्यक्रम को लाइव देख पाएंगे.

RCB IPL 2025 Captain Announcement Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आज यानी 13 फरवरी, गुरुवार को आईपीएल 2025 के लिए कप्तान का एलान करेगी. पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस RCB की कमान संभालते हुए नजर आए थे, लेकिन टीम ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए ना तो रिटेन किया और ना ही मेगा ऑक्शन में दोबारा खरीदा. अब 18वें सीजन के लिए टीम आज कप्तान का एलान करेगी. कप्तानी के एलान वाले कार्यक्रम को आप लाइव देख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप इस कार्यक्रम को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे. 

कब होगा इवेंट?

आरसीबी आज यानी 13 फरवरी, गुरुवार को सुबह 11:30 बजे आईपीएल 2025 के लिए अपने कप्तान का एलान करेगी. 

कहां लाइव देखें इवेंट?

कप्तानी की घोषणा वाले कार्यक्रम को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा.

कौन बन सकता है कप्तान?

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की कप्तानी के लिए विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर दिख रहा है. बता दें कि कोहली ने 2021 तक टीम की कमान संभाली है. इसके बाद कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने टीम की कमान संभालनी शुरू की. अब 2025 में डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि विराट कोहली एक बार फिर आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं. 

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीम किस खिलाड़ी को कप्तान चुनती है. कोहली के अलावा भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार का नाम भी कप्तान के रूप में काफी ऊपर देखा जा रहा है. पाटीदार को घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है. इसके अलावा पाटीदार आरसीबी के लिए भी अच्छा करते हुए नजर आ रहे हैं. 

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की टीम 

विराट कोहली, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एंगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी.

 

ये भी पढ़ें...

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारत को क्या मिला? जानें कैसे पक्का हुआ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget