एक्सप्लोरर

WPL 2024 Auction: ऑक्शन के बाद भी RCB के पर्स में बच गया पैसा, 7 खिलाड़ियों को खरीदने के बाद देखें कैसी है पूरी टीम

RCB In WPL Auction: आरसीबी ने आज (9 दिसंबर) हुए महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में सबसे बड़ा दांव एकता बिष्ट पर लगाया. फ्रेंचाइजी ने एकता को 60 लाख में खरीदा.

RCB Women's Team Squad: मुंबई में हुए महिला प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने अपने पर्स में अच्छी खासी रकम बचा ली. यह फ्रेंचाइजी इस ऑक्शन में 3.35 करोड़ की रकम के साथ मैदान में उतरी थी. यहां उसे केवल 7 खाली स्लाट्स भरने थे. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी ने महज 2.3 करोड़ में ही यह खाली बची जगहें भर ली. यहां RCB की सबसे महंगी खिलाड़ी एकता बिष्ट रहीं. RCB ने इन्हें 60 लाख में खरीदा.

मिनी ऑक्शन में आरसीबी ने किस-किस पर लगाया दांव?
आरसीबी ने भारतीय गेंदबाज एकता बिष्ट को 60 लाख में खरीदा. फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया वेरहम रहीं. आरसीबी ने इन पर 40 लाख खर्च किए. इनके अलावा इस फ्रेंचाइजी ने चार खिलाड़ियों को 30-30 लाख में खरीदा. इंग्लिश गेंदबाज केट क्रॉस, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलीनेक्स, भारतीय गेंदबाज सिमरन बहादुर, भारतीय ऑलराउंडर साभीनैनी मेघना पर आरसीबी ने 30-30 लाख खर्च किए. इसके अलावा भारतीय ऑलराउंडर शुभा सतीश को महज 10 लाख रुपए में खरीदा गया.

अब ऐसी है आरसीबी की पूरी स्क्वाड
स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, दिशा कसाट, एकता बिष्ट, जॉर्जिया वेरहम, केट क्रॉस, सोफी मोलीनेक्स, सिमरन बहादुर, साभीनैनी मेघना, शुभा सतीश.

11 खिलाड़ियों को किया था रिटेन
आरसीबी ने इस ऑक्शन से पहले अपनी पिछली स्क्वाड की 11 खिलाड़ियों को रिटेन और 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया था. इन 11 खिलाड़ियों को रिटेन करने में RCB ने कुल 10.15 करोड़ खर्च किए. इस टीम में स्मृति मंधाना और एलिस पैरी जैसी खिलाड़ी बहुत ज्यादा महंगी हैं. बता दें कि इस सीजन के लिए हर फ्रेंचाइजी के पर्स में 13.5 करोड़ रुपए थे. ऐसे में आरसीबी के पास ऑक्शन के लिए 3.35 करोड़ बचे थे. 

यह भी पढ़ें...

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के लिए BCCI ने निकाला टाइम फ्रेम, 22 फरवरी से 17 मार्च के बीच खेला जा सकता है दूसरा सीजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget