एक्सप्लोरर

IPL 2019 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी आरसीबी

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर की टीम आईपीएल सीजन-12 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है.

बारिश के कारण राजस्थान रॉयल्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर का मैच मंगलवार को रद्द हो गया जबकि जीत के लिये पांच ओवर में 63 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रायल्स ने 3.2 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बना लिये थे.

बारिश के कारण पहले ही साढे तीन घंटे की देरी से शुरू हुए इस मैच से दोनों टीमों को एक एक अंक मिला. अब तकनीकी तौर पर भी आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की कोई संभावना नहीं बची है. वह 13 मैचों में नौ अंक लेकर सबसे नीचे है जबकि रॉयल्स इतने ही मैचों में 11 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है.

राजस्थान के लिए संजू सैमसन के 13 गेंद में 28 रन की मदद से रॉयल्स लक्ष्य की ओर बढ रहे थे कि अचानक फिर तेज बारिश शुरू हो गई और मैच रद्द करना पड़ा. उस समय रॉयल्स को दस गेंद में 22 रन चाहिये थे.

इससे पहले श्रेयस गोपाल की हैट्रिक की मदद से रॉयल्स ने बारिश के कारण पांच ओवर प्रति टीम किये गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सात विकेट 62 रन पर उखाड़ दिये.

लगातार बारिश के कारण अंपायरों ने दो बार पिच का मुआयना किया और आखिर में साढे तीन घंटे के विलंब से 11.26 पर प्रति ओवर पांच पांच टीम का मैच कराने का फैसला लिया.

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई आरसीबी के लिये कप्तान विराट कोहली ने वरूण आरोन की पहली दो गेंद पर ही छक्के जड़ दिये. इसके बाद डिविलियर्स ने दो चौके लगाये और इस ओवर में 23 रन बने.

दूसरे ओवर में कोहली ने गोपाल को चौका और छक्का जड़ा लेकिन चौथी गेंद पर लांग आन में लिविंगस्टोन को कैच थमा बैठे. कोहली ने 7 गेंद पर 25 रन बनाये. अगली गेंद पर डिविलियर्स (10) का कैच कवर से भागकर आये रियान पराग ने लपका.

वहीं गोपाल का तीसरा शिकार मार्कस स्टोइनिस बने जिनका कैच कप्तान स्टीव स्मिथ ने लपका. आरसीबी के तीन बल्लेबाज दो ओवर में 35 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.

अगले तीन ओवर में 27 रन बने और चार विकेट गिर गए. ओशेन थामस ने दो जबकि पराग और जयदेव उनादकट ने एक एक विकेट लिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget