एक्सप्लोरर

IND vs WI: कपिल देव के बयान पर आया रवींद्र जडेजा का जवाब, कहा- खिलाड़ियों में नहीं किसी तरह का अहंकार

Team India: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की हार के बार पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करने के साथ कहा था कि मौजूदा खिलाड़ियों में अब अहंकार आ गया है.

Ravindra Jadeja Reply On Kapil Dev's Comment: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं जहां टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों को अहंकारी बता दिया था. अब उनके इस बयान पर रवींद्र जडेजा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसे बयान तब सामने आते हैं जब हम एक या 2 मैच हार जाते हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले से पहले रवींद्र जडेजा ने पत्रकारों से बात करते हुए कपिल देव के बयान पर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया और कहा कि मुझे उनके इस बयान के बारे में अधिक कुछ नहीं पता. मैं सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें सर्च नहीं करता. सभी की अपनी-अपनी राय है. ऐसा कुछ नहीं है. हर खिलाड़ी अपने खेल का आनंद लेने के साथ लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है. कोई भी खिलाड़ी टीम में अपनी जगह को लेकर बिल्कुल भी उसे हल्के में नहीं ले रहा और मौका मिलने पर 100 फीसदी देने की कोशिश कर रहा है.

रवींद्र जडेजा ने आगे कहा कि जब भी भारतीय टीम कोई मुकाबला हारती है तो इस तरह के सवाल उठाए जाने लगते हैं. कोई भी खिलाड़ी टीम में अहंकारी नहीं है. सभी भारत के लिए खेलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं. हम देश के लिए खेलने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. यहां पर किसी का कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है.

तीसरे वनडे में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे

जडेजा ने सीरीज के तीसरे वनडे मैच को लेकर कहा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे इस सीरीज को जीतने के लिए. बता दें निर्णायक मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की टीम में वापसी देखने को मिल सकती है.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: विश्व कप में युवराज सिंह जैसी भूमिका अदा कर सकता है यह खिलाड़ी, रोहित को करना चाहिए भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget