एक्सप्लोरर

रवि शास्त्री ने साहा को पत्रकार से मिली धमकी पर दी प्रतिक्रिया, नए खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने रिद्धिमान साहा को धमकी मिलने के मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नए खिलाड़ियों को लेकर एक खास बात कही है.

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि उनकी पीढ़ी के खिलाड़ियों का पत्रकारों के साथ जैसा बेहतर तालमेल था, वह मौजूदा दौर के क्रिकेटरों और उन्हें कवर करने वाले लेखकों की तुलना में कहीं बेहतर था. भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेलने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि मीडिया हर युग और समय से जुड़ रहा है. इसमें काफी विकास हुआ है. मीडिया हाउस, इलेक्ट्रॉनिक और अब डिजिटल मीडिया के आने के बाद खिलाड़ियों के लिए दोस्त बने रहना बहुत मुश्किल है.

शास्त्री ने खालिद ए-एच अंसारी के एक संस्मरण ‘इट्स ए वंडरफुल वर्ल्ड’ के लॉन्च पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि इसमें काफी बदलाव हुआ है. जब हम खेल रहे थे तब से काफी बदलाव हुआ है. पत्रकारों के साथ हमारे जो समीकरण थे, वह आज के खिलाड़ियों के मुकाबले काफी बेहतर थे. मैं पिछले सात सालों से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हूं.’’

शास्त्री के इन बातों के संदर्भ को समझना मुश्किल नहीं था क्योंकि हाल ही में भारत के अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने आरोप लगाया था कि एक पत्रकार ने साक्षात्कार के लिए उन्हें कथित रूप से ‘धमकी दी थी. शास्त्री उन प्रमुख पूर्व खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने साहा से पत्रकार का सार्वजनिक रूप से नाम लेने और उन्हें शर्मसार करने का आग्रह किया था.

इस पूर्व हरफनमौला ने कहा कि वह इन चीजों के लिए हालांकि पत्रकारों और खिलाड़ियों को दोषी नहीं मानते है. उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि मैं लोगों (पत्रकारों और खिलाड़ियों) को दोष नहीं देना चाहता हूं, क्योंकि आज के खिलाड़ियों पर जो सुर्खियां मिलती है, वैसा हमारे समय में नहीं था. हमारे समय में प्रिंट मीडिया के अलावा टेलीविजन (दूरदर्शन) शुरू ही हुआ था. लेकिन आज मीडिया और सोशल मीडिया में मौजूद मंचों के साथ, खेल को कवर करने वाले समाचार चैनलों की संख्या अविश्वसनीय रूप से काफी ज्यादा है.’’

यह भी पढ़ें : Photos: धर्मशाला में जब कुलदीप और रोहित का दिखा खास अंदाज, टशन में नजर आए मोहम्मद सिराज

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में दिखेगा बड़ा बदलाव, पुजारा-रहाणे की जगह भरेंगे ये बल्लेबाज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget