एक्सप्लोरर

कोच रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को दी कड़ी चेतावनी

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यह साफ कर दिया है कि ऋषभ पंत अगर अपनी गल्तियों में सुधार नहीं करते हैं तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कड़ी चेतावनी दी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 से पहले ही कोच रवि शास्त्री ने साफ कर दिया है कि अगर ऋषभ पंत वेस्टइंडीज दौरे पर की गयी गल्तियों को दोहराते रहेंगे तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

पंत को भारतीय टीम में लगातार मौके दिए जा रहे हैं लेकिन वह इसे भुनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.

शास्त्री ने सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते हुए कहा कि इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर निराश किया. वह वनडे मुकाबले में पहली गेंद पर आउट हो गये थे.

मुख्य कोच ने कहा, ‘‘हम इस बार उसे छोड़ रहे हैं. वह त्रिनिदाद में पहली गेंद पर जिस तरह का शॉट खेल कर आउट हुए थे अगर इसे दोहराते हैं तो उन्हें इसके बारे में बताया जाएगा. कौशल हो या ना हो आपको इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए. ’’

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स को दिये इंटरव्यू में कहा, ‘‘ यह बिल्कुल सामान्य है. खुद को निराश करना तो छोड़िये आप टीम को भी निराश कर रहे हैं. जब क्रीज पर आपके साथ कप्तान मौजूद हो और आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हो तो आपको समझदारी से क्रिकेट खेलना होता है.’’

शास्त्री ने कहा कि पंत की काबिलियत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता लेकिन अगर वह शॉट चयन और सही निर्णय लेने में सुधार करे तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी उनके खेलने की शैली में बदलाव लाने के बारे में नहीं सोच रहा. जैसा विराट कोहली ने कहा, मैच की स्थिति के हिसाब से सजग रहना और शॉट-चयन महत्वपूर्ण हो जाता है. अगर उन्होंने इसमें सुधार कर लिया तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा.’’

कोच ने कहा, ‘‘ उन्हें यह समझने में एक मैच या फिर चार मैच लग सकते हैं. उन्होंने आईपीएल में ढेर सारे मैच खेले हैं, वह सीखेंगे. अब समय आ गया है कि वह जिम्मेदारी लें और अपनी काबिलियत दिखाये.’’

भारतीय कप्तान ने भी इस मौके पर कहा कि वह चाहते हैं कि पंत मैच की स्थिति के हिसाब से खेले.

कोहली ने कहा, ‘‘ हम पंत से सिर्फ एक चीज की उम्मीद करते हैं कि वह मैच की स्थिति के हिसाब से खेले.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह नहीं चाहते कि वह अपने हिसाब से खेले. यह परिस्थितियों को समझने और उससे अपने तरीके से निपटने के बारे में है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget