एक्सप्लोरर

विदेशी कोच के पक्ष में नहीं है सीएसी, रवि शास्त्री की नियुक्ति तय

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए प्रशासकों की समिति किसी विदेश कोच के पक्ष में नहीं है. ऐसे में एक बार फिर से रवि शास्त्री का टीम का कोच चुना जाना तय माना जा रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच चुनने के लिए प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा नियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) न साफ कर दिया है कि वह इस पद के लिए किसी विदेशी को चुनने के पक्ष में नहीं है. ऐसे में रवि शास्त्री की पुनर्नियुक्ति तय मानी जा रही है.

सीओए ने कोच की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय सीएसी की नियुक्ति की है, जिसमें पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमान गायकवाड और शांता रंगास्वामी शामिल हैं.

सीएसी के एक सदस्य ने कहा कि शास्त्री की देखरेख में टीम अच्छा कर रही है. ऐसे में यह लगभग तय है कि शास्त्री एक बार फिर तीनों फारमेट के लिए कप्तान नियुक्त किए गए विराट कोहली की देखरेख वाली टीम को प्रशिक्षित करेंगे.

सीएसी सदस्य ने कहा, "हम विदेशी कोच की नियुक्त के पक्ष में नहीं हैं. हां, अगर गैरी कर्स्टन जैसे किसी व्यक्ति ने इस पद के लिए अप्लाई किया होता तो फिर हम इस पर विचार कर सकते थे. लेकिन चूंकी भारतीय कोच हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है. ऐसे में जबकि भारतीय मुख्य कोच की देखरेख में टीम अच्छा कर रही है तो फिर बदलाव के बारे में क्यों सोचना. इस स्थिति में ऐसी पूरी सम्भावना है कि शास्त्री को फिर से कोच पद सौंप दिया जाएगा."

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने भी हाल ही में कहा था कि शास्त्री का कोच पद पर बने रहना जरूरी है क्योंकि अभी टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है.

कोच की नियुक्ति के सम्बंध में अंतिम फैसला सीओए को लेना है और इस बारे में सीओए अध्यत्र विनोद राय भी अपनी स्थिति साफ कर चुके हैं. राय ने कहा था कि कोच की नियुक्ति के सम्बंध में बीसीसीआई के सामने रिक्मेंडेशन देने का कोई प्रश्न नहीं उठता क्योंकि यह फैसला पूरी तरह सीएसी की सलाह के बाद किया जाएगा.

बोर्ड ने अभी तक सीएसी को आवेदन करने वाले लोगों के इंटरव्यू के लिए तारीख नहीं सौंपी है लेकिन इस सम्बंध में जल्द ही कोई सूचना सीएसी को दी जाएगी. राय ने कहा था कि इंटरव्यू अगस्त के मध्य में होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget