एक्सप्लोरर

Rashid Khan: राशिद खान ने BBL में नहीं खेलने की दी थी धमकी, अब अचानक अपने फैसले से सभी को चौंकाया

Rashid Khan BBL: अफगानिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश के आगामी सीजन को लेकर अब अपने पहले दिए बयान से पलट गए हैं और आगामी सीजन में खेलने का फैसला लिया है.

Rashid Khan Playing BBL Upcoming Season: ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 लीग बिग बैश लीग के आगामी सीजन में अफगानिस्तान टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने अब अपने खेलने के फैसले को लेकर यू-टर्न ले लिया है. साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद राशिद खान ने बिग बैश लीग में नहीं खेलने की धमकी दी थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम का वनडे सीरीज में नहीं खेलने का फैसला अफगानिस्तान में तालिबान सरकार द्वारा वहां की लड़कियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाना था.

राशिद खान ने उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के वनडे सीरीज में नहीं खेलने के फैसले पर कहा था कि अगर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान से खेलने में परेशानी है तो फिर मैं बिग बैश लीग में खुद को खेलने को लेकर कैसे सहज महसूस कर सकता हूं. इसलिए मैं इस टूर्नामेंट में अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करूंगा.

अब ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार बीबीएल के आगामी सीजन के ड्राफ्ट में 24 साल के राशिद खान का आधिकारिक लिस्ट में नाम शामिल है. राशिद ने आगामी सीजन में खेलने के अपने रुख में नरमी दिखाते हुए अधिकारियों से इसको लेकर बात की है.

राशिद के अलावा 3 और खिलाड़ी ड्राफ्ट में शामिल

बिग बैश लीग के आगामी सीजन को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की आधिकारिक ड्राफ्ट लिस्ट जो सामने आई है, उसमें राशिद खान के अलावा अफगानिस्तान के 3 और खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और इजहार उल हक नावीद का नाम लिस्ट में शामिल है. बिग बैश लीग के आगामी सीजन की शुरुआत 7 दिसंबर से होगी वहीं फाइनल मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा. साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह टी20 लीग काफी अहम होने वाली है.

 

यह भी पढ़ें...

भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता सस्पेंड होने के पीछे ये रहे बड़े कारण, जानें आगे क्या लिया जा सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget