एक्सप्लोरर

AFG vs BAN: होमग्राउंड पर पहले मैच में अफगानिस्तान ने दर्ज की धमाकेदार जीत

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दमपर तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 45 रनों से हरा दिया. अफगानिस्तान की टीम ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की 40 रन की पारी के बाद अंत में सैमीउल्लाह शेनवारी (18 गेंद में 36 रन) और शफीकुल्लाह (आठ गेंद में 24 रन) के उपयोगी योगदान से आठ विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

देहरादून: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दमपर तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 45 रनों से हरा दिया. अफगानिस्तान की टीम ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की 40 रन की पारी के बाद अंत में सैमीउल्लाह शेनवारी (18 गेंद में 36 रन) और शफीकुल्लाह (आठ गेंद में 24 रन) के उपयोगी योगदान से आठ विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत बहुत ही खराब रही. ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल को स्पिनर मुजीब उर रहमान ने पारी की पहली ही गेंद पर पवेलियन वापस भेजा. लिटन दास (30) और महमूदुल्लाह (29) के अलावा कोई अन्य बांग्लादेशी बल्लेबाजी अफगानिस्तान के गेंदबाजों का टिककर सामना नहीं कर पाया और पूरी टीम 19 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गई.

आईपीएल में बेहद चर्चित रहे स्पिनर राशिद खान ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए तीन ओवर में सिर्फ 13 रन देकर तीन विकेट लिए. देहरादून में आयोजित इस मैच से राज्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी आगाज हुआ, जिसके लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए थे. 25,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में काफी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

इससे पहले, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. शहजाद (37 गेंद में पांचा चौके) और उस्मान गनी (26 रन) ने मिलकर पहले विकेट के लिये 62 रन की भागीदारी निभाकर टीम के लिये अच्छे स्कोर की नींव रखी.

गनी की दो चौके और एक छक्के जड़ित 24 गेंद की पारी का अंत रूबेल हुसैन ने किया. शहजाद 12वें ओवर में शाकिब अल हसन की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में बैकवर्ड प्वाइंट पर महमूदुल्लाह को सीधा कैच देकर पवेलियन लौट गये. हालांकि, ओवर की पहली गेंद पर शाकिब ने उनका रिटर्न कैच छोड़ दिया था.

महमूदुल्लाह ने 14वें ओवर में नजीबुल्लाह जदरान और मोहम्मद नबी के रूप में दो विकेट झटके. शेनवारी ने 18 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन और शफिकुल्लाह ने महज आठ गेंद में तीन गगनचुंबी छक्कों और एक चौके की मदद से 24 रन का अहम योगदान किया.

कप्तान असगर स्टैनिकजई ने अंतिम ओवर में रन आउट होने से पहले 25 रन बनाये. अबुल हसन ने तीन ओवर में 40 रन देकर दो जबकि महमूदुल्लाह ने एक ओवर में एक रन देकर दो विकेट झटके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget