एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: करुण नायर के शतक से कर्नाटक को मिली 109 रनों की बढ़त

करुण नायर (नाबाद 148) ने नाबाद शतकीय पारी के दम पर सेमीफाइनल में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने आठ विकेट पर 294 रन बना लिए हैं. इस स्कोर के तहत कर्नाटक ने विदर्भ के खिलाफ 109 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. उसके दो विकेट अब भी शेष हैं.

कोलकाता: करुण नायर (नाबाद 148) ने नाबाद शतकीय पारी के दम पर सेमीफाइनल में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने आठ विकेट पर 294 रन बना लिए हैं. इस स्कोर के तहत कर्नाटक ने विदर्भ के खिलाफ 109 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. उसके दो विकेट अब भी शेष हैं. करुण के साथ कप्तान आर. विनय कुमार (20) नाबाद हैं. दोनों के बीच 69 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

पहले दिन रविवार को विदर्भ की पहली पारी 185 पर समेटने के बाद कर्नाटक के लिए पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. स्टम्प्स तक उसने 36 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. करुण 6 और चिदंबरम गौतम नौ रन बनाकर नाबाद रहे थे.

कर्नाटक ने दूसरे दिन सोमवार को पारी की अच्छी शुरुआत की. नायर और गौतम (73) ने 124 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर टीम को 160 के स्कोर पर पहुंचाया. इसी स्कोर पर उमेश यादव की गेंद पर गौतम अक्षय वखारे के हाथों लपके गए.

एक छोर पर टीम की पारी को संभाले नायर को बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल रहा था. स्टुअर्ट बिन्नी भी केवल चार रन बनाकर रजनीश गुरबानी की गेंद पर अपूर्व वानखेड़े के हाथों कैच आउट हो गए.

गुरबानी ने इसके बाद करुण का साथ देने आए श्रेयस गोपाल (7) और कृष्नप्पा गौथम (1) को भी पवेलिय भेजा. हालांकि, करुण अब भी पिच पर डटे हुए थे.

अभिमन्यु मिथुन (10) ने करुण के साथ आठवें विकेट के लिए 27 रन जोड़े और टीम को 225 के स्कोर तक पहुंचाया. आदित्य सारवाते ने इसी स्कोर पर मिथुन को आउट कर टीम का आठवां विकेट भी गिराया.

करुण ने इसके बाद कप्तान कुमार के साथ मिलकर बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की और स्टम्प्स तक टीम को 294 के स्कोर तक पहुंचाया.

विदर्भ के लिए इस पारी में गुरबानी ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए. इसके अलावा, उमेश को दो और सारवाते को एक सफलता मिली है.

कर्नाटक के लिए विदर्भ की पहली पारी को 185 रनों में समेटने में मिथुन ने पांच विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. कप्तान कुमार ने दो विकेट लिए और बिन्नी, अरविंद तथा गोपाल को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget