एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने 8 विकेट के नुकसान पर बनाए 362 रन

पृथ्वी शॉ बैन के बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान वो काफी तेजी से रन बना रहे हैं. शॉ ने बड़ौदा के खिलाफ 11 चौके और एक छक्का जड़ा.

टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी टॉफी के पहले दिन मुंबई की तरफ से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. दोनों की पारी की मदद से मुंबई ने 8 विकेट पर 362 रन बनाए लिया हैं. रहाणे ने 79 रन बनाए तो वहीं शार्दुल ठाक ने 64 जिससे टीम 300 के आंकड़े को पार कर पाई. बता दें कि 8 महीने के बैन के बाद टीम में वापसी कर रहे शॉ का ये पहला फर्स्ट क्लास मैच था. शॉ भारतीय टेस्ट टीम में तीसरे ओपनर के रूप में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं. शॉ ने 62 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया को फरवरी में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी है और इस सीरीज में शॉ तीसरे सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर जा सकते हैं. शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ 66 रनों की पारी खेलकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी की. शॉ भारत-ए टीम का हिस्सा होंगे, जिसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलना है. भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ये मैच खेलेंगे. इस तरह से इन खिलाड़ियों के लिए ये मैच प्रैक्टिस भी साबित हो सकती है. सिलेक्शन कमिटी चाहती है कि इन तीन टेस्ट खिलाड़ियों को कम से कम दो प्रैक्टिस गेम मिलें, न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले. पृथ्वी शॉ बैन के बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान वो काफी तेजी से रन बना रहे हैं. शॉ ने बड़ौदा के खिलाफ 11 चौके और एक छक्का जड़ा. लेकिन दाहिने हाथ के गेंदबाज अभिमन्यु राजपुत ने उन्हें 18वें ओवर में आउट कर दिया. उस दौरान टीम का स्कोर 2 विकेट पर 95 रन था. इसके बाद रहाणे बल्लेबाजी करने आए और मुंबई को मुश्किल से बाहर निकाला. रहाणे ने अपनी पारी में 10 चौके मारे. मुंबई की पारी- मुंबई 362/8- रहाणे- 79, पृथ्वी शॉ- 66, शार्दुल ठाकुर- 64, भारगव भट्ट- 110-3
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें पूरा शेड्यूल 
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें शेड्यूल 
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच? 8 साल बाद कर रहे हैं वापसी; नोट कर लीजिए तारीख
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget