एक्सप्लोरर

रणजी का रोमांच: मुंबई के विशाल स्कोर के सामने लड़खड़ाई रेलवे की पारी

ग्रुप ए के दूसरे दिन मुंबई ने जहां शिकंजा कसना शुरू कर दिया है वहीं डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा

शानदार बल्लेबाजी के बाद मुंबई ने रेलवे के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच के दूसरे दिन मुंबई के विशाल स्कोर के सामने रेलवे की शुरुआत खराब रही. मुंबई के पहली पारी के स्कोर 411 के सामने रेलवे ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपने छह विकेट महज 115 रनों पर ही खो दिए.

मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट लिए हैं. धवल कुलकर्णी और शिवम दुबे एक-एक विकेट ले चुके हैं.

दिन का खेल खत्म होने पर अरिंदम घोष 39 रन बनाकर खेल रहे थे. घोष के बाद कप्तान मनोज रावत (30) टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे. सलामी बल्लेबाज सौरभ वाकास्कर ने 23 रनों का योगदान दिया.

मुंबई ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 278 रनों के साथ की थी. सिद्देश लाड एक रन से शतक से चूक गए. उन्होंने अपनी 99 रनों की पारी में 189 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए. शिवम अपना शतक पूरा करने में सफल रहे. उन्होंने 139 गेंदों में 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 114 रनों की पारी खेली.

छत्तीसगढ़ बनाम सौराष्ट्र

इसी ग्रुप के राजकोट में खेले जा रहे एक अन्य मैच में छत्तीसगढ़ ने सौराष्ट्र के 475 के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत करते हुए दूसरे दिन का अंत बिना किसी नुकसान के 88 रनों के साथ किया.

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिन का खेल खत्म होने तक साहिल गुप्ता 100 गेंदों में 10 चौकों की सहायता से 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऋषभ तिवारी 35 रन बनाकर नाबाद हैं.

सौराष्ट्र ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 282 के कुल स्कोर के साथ की थी. पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने 49 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया जिसे वो 147 रनों तक ले गए. 472 के कुल स्कोर पर शहनवाज हुसैन ने उनको आउट किया. जैक्सन ने अपनी पारी में 202 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए.

उनके साथ पहले दिन नाबाद लौटने वाले अर्पित वासवाडा ने 147 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 63 रनों की पारी खेली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की.

महाराष्ट्र बनाम विदर्भ

इस ग्रुप के एक और मैच में डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ की स्थिति खराब है. पुणे में खेले जा रहे इस मैच में महाराष्ट्र ने विदर्भ को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया.

महाराष्ट्र ने पहली पारी में 343 रन बनाए थे. उसने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में दूसरे दिन विदर्भ को पहली पारी में 120 रनों पर ढेर कर दिया. पहली पारी में विदर्भ के लिए वसीम जाफर ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. महाराष्ट्र द्वारा फॉलोऑन देने के बाद दूसरी पारी खेलने उतरी विदर्भ ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट के 46 रन बना लिए हैं.

कप्तान फैज फजल 20 और संजय रामास्वामी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.

महाराष्ट्र ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 284 के स्कोर के साथ की थी. पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 73 रन बनाए.

गुजरात बनाम बड़ौदा

वडोदरा में खेले जा रहे इस ग्रुप के अन्य मुकाबले में रुजुल भट्ट और समित गोहेल (63) ने गुजरात को संभाल लिया है. गुजरात ने दूसरे दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 264 के कुल स्कोर के साथ किया. वह बड़ौदा के पहली पारी के स्कोर 290 से अभी भी 26 रन पीछे है.

भट्ट 70 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ रूश कालारिया आठ रन बनाकर नाबाद हैं. भट्ट ने अभी तक अपनी पारी में 118 गेंदों का सामना किया है और नौ चौके लगाए हैं.

गुजरात ने दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट खोए 15 रनों के साथ की थी. बड़ौदा के लिए अतित सेठ और भार्गव भट्ट ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget