एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: BCCI ने जारी किया रणजी ट्रॉफी का शेड्यूल, 13 जनवरी से खेले जाएंगे मुकाबले

Ranji Trophy: सोमवार को बीसीसीआई ने डोमेस्टिक सीजन का शेड्यूल सभी राज्यों के क्रिकेट बोर्ड के पास भेज दिया है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है.

Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल पांच जनवरी से रणजी ट्रॉफी का आयोजन करने जा रही है. जानकारी के अनुसार रणजी ट्रॉफी का आयोजन पांच जनवरी 2022 से 20 मार्च 2022 तक होगा. सभी टीमें पांच दिन क्वॉरंटीन रहने के बाद दो दिन प्रैक्टिस करेंगे. इसके बाद सभी टीमें 13 जनवरी से इस घरेलू सीजन के मुकाबले खेलेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है. इस साल मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता, अहमदाबाद, त्रिवेंद्रम और चेन्नई में रणजी ट्रॉफी के सभी मैच खेले जाएंगे. बता दें कि, कोरोना महामारी के चलते पिछले साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन रद्द कर दिया गया था. 

सोमवार को बीसीसीआई ने डोमेस्टिक सीजन का शेड्यूल सभी राज्यों के क्रिकेट बोर्ड के पास भेज दिया है. कोलकाता में 20 फरवरी से रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट दौर के मुकाबले खेले जाएंगे. इस से पहले नॉकआउट दौर में जगह बनाने वाली सभी टीमों को एक बार फिर पांच दिनों के लिए क्वॉरंटीन होना होगा. 28 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक ये पांच दिनों के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद 8 से 12 मार्च तक सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 16 से 20 मार्च तक खेला जाएगा. 

ग्रुप सी को माना जा रहा है  'ग्रुप ऑफ डेथ' 

रणजी ट्रॉफी के लिए पांच इलीट ग्रुप और एक प्लेट ग्रुप बनाया गया है. इलीट ग्रुप में छह-छह टीमें जबकि प्लेट ग्रुप में आठ टीमों को रखा गया है. इसमें से ग्रुप सी को 'ग्रुप ऑफ डेथ' माना जा रहा है. इस ग्रुप में मुंबई, कर्नाटक और दिल्ली जैसी मजबूत टीमों को हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के साथ रखा गया है. मौजूदा चैंपियन सौराष्ट्र को इलीट ग्रुप डी में तमिलनाडु, रेलवे, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और गोवा के साथ रखा गया है.

ग्रुप मुकाबलों के लिए टीमों की लिस्ट और उनके मैच का वेन्यू 

  • इलीट ए: गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, सर्विसेस और आसाम. (वेन्यू- मुंबई)
  • इलीट बी: बंगाल, विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा. (वेन्यू- बैंगलोर)
  • इलीट सी: कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तराखंड. (वेन्यू- कोलकाता)
  • इलीट डी: सौराष्ट्र, तमिलनाडु, रेलवे, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और गोवा. (वेन्यू- अहमदाबाद)
  • इलीट ई: आंध्रा, उत्तर प्रदेश, बड़ौदा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी. (वेन्यू- त्रिवेंद्रम)
  • प्लेट ग्रुप: चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश. (वेन्यू- चेन्नई)

यह भी पढ़ें 

Neeraj Chopra on Paralympics: 'गोल्डन बॉय' नीरज ने टोक्यो पैरालंपिक में शामिल सभी एथलीटों को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

Vasudeo Paranjape Death: 'आइकॉनिक कोच' और मेंटर वासु परांजपे का निधन, तेंदुलकर ने कहा- ऐसा लगता है जैसे मेरा एक हिस्सा चला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget