एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2024 Final: मुंबई ने 42वीं बार जीता रणजी खिताब, इन कारणों से फाइनल हारा विदर्भ

Mumbai vs Vidarbha: मुंबई ने विदर्भ को रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में हराकर 42वां खिताब अपने नाम किया. तो आइए जानते हैं इस मुकाबले में विदर्भ की हार के क्या कारण रहे.

Ranji Trophy 2024 Final, Mumbai vs Vidarbha: मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में विदर्भ को हराकर 42वीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. मुंबई ने मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. पहली पारी में सस्ते में निपटने वाली मुंबई ने दूसरी पारी में कहर बरपाते हुए विदर्भ के आगे 538 रनों की विशाल लक्ष्य रखा. लेकिन मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक विदर्भ की टीम ने कई गलतियां की, जिससे उन्हें खिताबी मुकाबला गंवाना पड़ा. आइए जानते हैं विदर्भ की टीम की हार के बड़े कारण. 

खराब बॉलिंग

मुकाबले में विदर्भ की टीम ने खराब बॉलिंग का मुज़ाहिरा पेश किया. भले ही उन्होंने पहली पारी में मुंबई को 224 रनों पर ऑलआउट कर लिया, लेकिन दूसरी पारी में टीम के गेंदबाज़ मुंबई के बैटर्स के आगे बिल्कुल फीके दिखाई दिए. मुंबई ने दूसरी पारी में 418 रन बोर्ड पर लगाए. 

खराब बैटिंग 

बॉलिंग के साथ विदर्भ टीम की बैटिंग भी काफी खराब रही. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए मुंबई को विदर्भ ने 224 रनों पर ऑलआउट कर लिया था. लेकिन फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग करते हुए विदर्भ की टीम सिर्फ 105 रन पर ही ढेर हो गई. टीम के 6 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसमें दो गोल्डन डक शामिल रहे. 

पहली पारी में जल्दी ऑलआउट होना

पहली पारी में जल्दी ऑलआउट होना फाइनल में विदर्भ की हार का सबसे बड़े कारणों में से एक रहा. मुंबई ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 224 रन बोर्ड पर लगाए थे. लेकिन जवाब में विदर्भ की टीम बढ़त बनाने की बजाय 105 पर ऑलआउट होकर रनों के बोझ के तले उल्टा दब गई. 

मौके को न भुना पाना

पहली पारी में जल्दी ऑलआउट होकर विदर्भ की टीम फाइनल में मुंबई के खिलाफ मौको को भुनाने में नाकाम रही. विदर्भ के गेंदबाज़ों ने पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई को पहली पारी में 224 रन पर समेट दिया थी. फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग करते हुए विदर्भ सिर्फ 105 रन पर ऑलआउट हो गई. अगर विदर्भ पहली पारी में बड़ा स्कोर पर मुंबई के खिलाफ बढ़त बना लेती, तो दवाब के चलते मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2024 से पहले भारत लौटे मोहम्मद शमी, बोले- अगले चैप्टर को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget