एक्सप्लोरर

Watch: रणजी ट्रॉफी में U19 खिलाड़ियों का जलवा, Yash Dhull ने जड़ा शतक तो ऑलराउंडर Raj Bawa ने पहली गेंद पर चटकाया विकेट

Ranji Trophy 2022: घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की आज से शुरुआत हो गई है. पिछले साल कोरोना के चलते यह टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो पाया था.

Ranji Trophy 2022: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) टूर्नामेंट शुरू हो गया. आज से 19 मैच शुरू हुए हैं, जिनमें 38 टीमें एक-दूसरे के सामने हैं. अलग-अलग वेन्यू पर हो रहे इन मैचों में सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अंजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) से लेकर युवा सितारे यश धुल (Yash Dhull) और राज बावा (Raj Bawa) तक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है. इस टूर्नामेंट के पहले ही दिन युवा सितारों ने खूब जलवा बिखेरा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश धुल ने दिल्ली के लिए शानदार शतक लगाया है तो वहीं राज बावा ने चंडीगढ़ के लिए खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है.

यश धुल का शानदार शतक
ग्रुप-एच में दिल्ली और तमिलनाडु के बीच चल रहे रणजी मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे. मुश्किल परिस्थित में सलामी बल्लेबाज यश धुल ने लाजवाब शतक लगाकर अपनी टीम को 250 पार पहुंचाने में मदद की. उन्होंने 150 गेंद पर 113 रन की पारी खेली. उनके अलावा जॉन्टी सिंधु ने भी 71 रन बनाए.

राज बावा ने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे ऑलराउंडर राज अंगद बावा के लिए भी रणजी ट्रॉफी की शुरुआत धमाकेदार रही. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया. चंडीगढ़ की ओर से खेल रहे राज बावा ने आते ही हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तनमय अग्रवाल को विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया. अपने तीसरे ही ओवर में उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज अक्षत रेड्डी को भी पवेलियन भेज दिया.

अजिंक्य रहाणे ने सौराष्ट्र को संभाला
रणजी ट्रॉफी के पहले दिन अजिंक्य रहाणे भी चमके हैं. सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वे शतक की ओर बढ़ रहे हैं. रहाणे ने ऐसे समय सौराष्ट्र की पारी को संभाला जब टीम ने महज 44 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. सौराष्ट्र का सामना मुंबई से हो रहा है. मुंबई टीम में चेतेश्वर पुजारा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें..

Rajasthan Royals: 'ओम शांति ओम' गीत का रॉयल्स वर्जन हो रहा वायरल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

IPL Auction 2022: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने IPL में नहीं बिकने पर कही बड़ी बात, बताया आखिर क्यों हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget