एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: IPL ऑक्शन 2022 में 9 करोड़ में बिके Shahrukh khan की तूफानी पारी, ताबड़तोड़ बैटिंग कर बनाए 194 रन

Ranji Trophy 2022: तमिलनाडु की ओर से ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शाहरुख ने 194 रन बनाए. हालांकि वे दोहरे शतक से चूक गए.

Shahrukh khan Ranji Trophy 2022: तमिलनाडु के बैट्समैन शाहरुख खान अपने प्रदर्शन की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने आईपीएल ऑक्शन 2022 में पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा था. शाहरुख ऑक्शन के बाद काफी चर्चित रहे हैं. उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शतक जड़कर एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं. शाहरुख ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. 

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप एच का एक मुकाबले में दिल्ली और तमिलनाडु के बीच हो रहा है. इसमें शाहरुख केवल छह रन से दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनके और बाबा इंद्रजीत के सैकड़ों के दम पर तमिलनाडु ने दिल्ली के खिलाफ तीसरे दिन शनिवार को 42 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की.

शाहरुख ने 148 गेंदों पर 20 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 194 रन की तूफानी पारी खेली. जबकि इंद्रजीत ने 117 रन बनाये जिसके लिये उन्होंने 149 गेंद का सामना करके 17 चौके और दो छक्के लगाए.

इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 134 रन की साझेदारी की जिससे तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में 494 रन बनाये. तमिलनाडु की पारी समाप्त होने के साथ दिन का खेल समाप्त कर दिया. दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 452 रन बनाये थे.

शाहरुख ने शुरू से आक्रामक तेवर अपनाकर दिल्ली के गेंदबाजों को शुरुआती झटकों का लाभ नहीं लेने दिया. उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक जमाया. उन्हें इंद्रजीत के आउट होने के बाद एन जगदीशन का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 50 रन बनाये. दिल्ली की तरफ से विकास मिश्र ने 108 रन देकर छह विकेट लिये.

इस ग्रुप के एक अन्य मैच में छत्तीसगढ़ ने झारखंड को आठ विकेट से हराया. छत्तीसगढ़ ने 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुबह दो विकेट पर 62 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ायी और आसानी से जीत दर्ज करके छह अंक हासिल किये. सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर ने नाबाद 62 और अजय मंडल ने नाबाद 37 रन बनाये.

यह भी पढ़ें : IND vs SL Test Series: Rohit Sharma बने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान, रहाणे-पुजारा टीम से बाहर

James Faulkner ने बीच में छोड़ा PSL, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर झूठ बोलने और पैसे न देने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget