एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: रणजी में मयंक अग्रवाल ने बल्ले से मचाया तहलका, इस सीजन में बनाए 900 से ज्यादा रन

Mayank Agarwal: कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 249 रनों की शानदार पारी खेली.

Ranji Trophy Mayank Agarwal: भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल का बल्ला घरेलू क्रिकेट के इस सीजन में जमकर बोलता हुआ दिखाई दे रहा है. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मयंक ने कर्नाटक की टीम से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ मैच की पहली पारी में 429 गेंदों में 249 रनों की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया.

मयंक अग्रवाल इस रणजी सीजन में अभी तक 9 मैचों की 12 पारियों में 85 के औसत से 935 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं. अग्रवाल ने अपने 2 शतकों को दोहरे शतक में तब्दील किया. मयंक के बल्ले से क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी 83 रनों की पारी देखने को मिली थी.

सेमीफाइनल मुकाबले में मयंक अग्रवाल की पारी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने एक छोर से टीम की पारी को लगातार संभालकर रखा. एक समय कर्नाटक की टीम 112 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से कप्तान मयंक अग्रवाल ने श्रीनिवास शरथ के साथ मिलकर 100 से अधिक रनों की साझेदारी की. कर्नाटक की टीम पहली पारी में 407 रन बनाकर इस मुकाबले में सिमटी.

पिछले साल खेला था अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच

अपने खराब फॉर्म की वजह से भारतीय टीम से बाहर होने वाले मयंक अग्रवाल ने रणजी की इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के साथ फिर से टीम में अपनी जगह बनाने का दावा जरूर पेश किया है. मयंक ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 36 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.33 के औसत से 1488 रन बनाए हैं.

इस दौरान मयंक के बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं. मयंक का टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक स्कोर 243 रन हैं जो उन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में बनाया था.

 

यह भी पढ़े...

VIDEO: केएस भरत टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी मिलने के बाद हो गए थे इमोशनल, जानें किसे दिया सक्सेस का क्रेडिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेटवर्थ से '6 गुना' ज्यादा टैक्स देता है BCCI, सचिव ने बताया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेटवर्थ से '6 गुना' ज्यादा टैक्स देता है BCCI
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, स्टार गेंदबाज बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, स्टार गेंदबाज बाहर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई खूंखार खिलाड़ी बाहर
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई खूंखार खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget