एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: शतक से चूके गंभीर, दिल्ली सेमीफाइनल में

पूर्व कप्तान गौतम गंभीर पांच रन से शतक से चूक गए लेकिन दिल्ली ने उनकी दो उम्दा साझेदारियों की बदौलत रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पांचवें और अंतिम दिन मध्य प्रदेश को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

नई दिल्ली: पूर्व कप्तान गौतम गंभीर पांच रन से शतक से चूक गए लेकिन दिल्ली ने उनकी दो उम्दा साझेदारियों की बदौलत रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पांचवें और अंतिम दिन मध्य प्रदेश को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

मध्य प्रदेश के 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने गंभीर की 129 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 95 रन की पारी की बदौलत 51.4 ओवर में तीन विकेट पर 217 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

गंभीर ने सलामी बल्लेबाज कुणाल चंदेला (57) के साथ दूसरे विकेट के लिए 98 और ध्रुव शोरे (नाबाद 46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी करके दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई. नितीश राणा छह रन बनाकर नाबाद रहे.

दिल्ली की टीम आज बिना नुकसान के आठ रन से आगे खेलने उतरी. टीम ने दिन के चौथे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज विकास टोकस (06) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने ईश्वर पांडे (18 रन पर एक विकेट) की गेंद पर हरप्रीत सिंह को कैच थमाया.

नियमित सलामी बल्लेबाज गंभीर ने इसके बाद कल के नाबाद बल्लेबाज चंदेला के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. अपना दूसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे चंदेला ने लगातार तीसरा अर्द्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वह मिहिर हिरवानी (84 रन पर एक विकेट) की गेंद पर नमन ओझा को कैच दे बैठे. उन्होंने 85 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के जड़े.

गंभीर को इसके बाद ध्रुव के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला. दोनों ने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया लेकिन गंभीर अपने 42वें फर्स्ट क्लास शतक से जब सिर्फ पांच रन दूर थे तब हिरवानी के सटीक निशाने का शिकार बनकर रन आउट हो गए.

दिल्ली को इस समय जीत के लिए 13 रन की दरकार थी और ध्रुव ने राणा के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

सेमीफाइनल में अब दिल्ली का सामना बंगाल से होगा जिसने पहली पारी की बढ़त के आधार पर गुजरात को पछाड़कर अंतिम चार में प्रवेश किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 188 पर गिर गए 8 विकेट, टीम इंडिया का एक-एक रन श्रीलंका की बढ़ा रहा मुश्किल
LIVE: 188 पर गिर गए 8 विकेट, टीम इंडिया का एक-एक रन श्रीलंका की बढ़ा रहा मुश्किल
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget