एक्सप्लोरर

बैन के बाद निशाने पर हैं उमर अकमल, दिग्गज खिलाड़ी ने जेल भेजने की मांग की

पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल पर भ्रष्टाचार के एक मामले में कार्रवाई की वजह से तीन साल का बैन लगा है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में उमर अकमल पर तीन साल का बैन लगा दिया है. बैन के बाद उमर अकमल पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी रमीज राजा के निशाने पर हैं. राजा ने पीसीबी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि उमर अकमल ने खुद को मूर्खों की जमात में शामिल कर लिया है. इसके साथ ही रमीज राजा ने उन्हें जेल में डालने की मांग भी की.

रमीज ने ट्विटर पर कहा, "तो, उमर अकमल भी आधिकारिक तौर पर मूर्खों की जमात में शामिल हो गए हैं. तीन साल का प्रतिबंध. एक ऐसी प्रतिभा..कैसे बर्बाद कर दिया. पाकिस्तान को अब कानून बनाकर मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित कर देना चाहिए और ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए."

पीसीबी ने सोमवार को एक ट्वीट जारी कर उमर अकमल पर बैन लगाने की जानकारी दी. ट्वीट में बताया गया है कि उमर अकमल पर बैन लगाने का फैसला बोर्ड की अनुशासन समिति के चेयरमैन जस्टिस फजल-ए-मीरान चौहान ने लिया है.

तीन साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे

पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी-20 मैच खेलने वाले उमर अकमल ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें भारत के खिलाफ मैच से हटने के बदले में पैसे का प्रस्ताव मिला था. इस बीच उमर के भाई क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा है कि प्रतिबंध के फैसले को सुनकर वह हैरान हैं.

कामरान ने कहा, "हम न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाएंगे और अपील करने के अपने अधिकार का जरूर प्रयोग करेंगे. यह समझ से बाहर है कि उमर को इतनी बड़ी सजा क्यों दी गई."

तीन साल के बैन की वजह से उमर अकमल किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे. पीसीबी ने यह बैन अकमल पर फिक्सिंग का ऑफर मिलने की जानकारी नहीं देने की वजह से लगाया है. अकमल ने इस मामले में अपील नहीं की थी.

उमर अकमल पर तीन साल का बैन, विवादों से पुराना नाता रहा है इनका, पहले भी अपनी हरकतों से फंसे हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget