एक्सप्लोरर

रमेश पोवार फिर से बनना चाहते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच

महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार ने एक बार फिर इसी पद के लिए आवेदन किया है.

भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार का कहना है कि वह दोबारा इस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं. पोवार ने कहा है कि वह अपना समर्थन करने वाली सीनियर खिलाड़ियों को 'नीचा गिराए' जाते हुए नहीं देख सकते हैं.

पोवार के मुताबिक टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कोच के तौर पर उनका समर्थन इसलिए किया क्योंकि वह जानती हैं कि इस टीम को मौजूदा मुकाम तक ले जाने के लिए तीन महीनों तक किस कदर मेहनत की गई थी.

महिला टीम के कोच पद के लिए पोवार ने फिर से आवेदन किया है और इसके लिए एड-हॉक कमिटि के सामने इंटरव्यू 20 दिसम्बर को होने हैं.

पोवार का कार्यकाल 30 नवम्बर को समाप्त कर दिया गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके करार को बढ़ाने में रुचि न दिखाते हुए नए कोच के लिए विज्ञापन जारी कर दिए. इसी के तहत अन्य उम्मीदवारों के साथ पोवार ने भी आवेदन दिया है.

महिला टीम के कोच की नियुक्ति के लिए बीसीसीआई द्वारा एड-हॉक समिति के गठन की घोषणा मंगलवार को की गई थी और इस पर नया विवाद खड़ा हो गया है.

प्रशासकों का समिति (सीओए) की सदस्य डियाना इडुल्जी समिति के निर्माण के खिलाफ हैं और पोवार को ही कोच पद पर देखना चाहती हैं लेकिन सीओए के प्रमुख विनोद राय ने उनकी इस अपील को खारिज कर दिया है.

आपको बता दें कि इससे पहले, हरमनप्रीत और मंधाना ने बीसीसीआई द्वारा विज्ञापन जारी किए जाने के बाद बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और सीओए को ई-मेल के जरिए पोवार को कोच पद पर बनाए रखने की अपील की थी.

ऐसे में कोच पद के लिए फिर से आवेदन करने के बारे में पोवार ने कहा, "मैं हरमनप्रीत और मंधाना का सम्मान करता हूं. इन दोनों खिलाड़ियों ने मेरा समर्थन किया है. वे जानती हैं कि हमने इस टीम को नई ऊंचाई देने के लिए कितनी मेहनत की है. अब जो भी होगा, वह मेरे नियंत्रण में नहीं है. उनका समर्थन मुझे इस बात की संतुष्टि देता है कि मैंने जो कड़ी मेहतन की, वे उसका सम्मान करती हैं."

पोवार ने कहा, "हमने इस कड़ी मेहनत के दम पर आठ साल बाद टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया. कोच पद के विवाद पर मैंने काफी सोच-विचार और अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ चर्चा कर यह फैसला लिया है कि मुझे वह करना चाहिए, जो मेरे नियंत्रण में है. खिलाड़ियों के समर्थन का सम्मान करते हुए मुझे फिर से आवेदन देना चाहिए."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL...
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget