एक्सप्लोरर

रजत शर्मा ने डीडीसीए अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया, गुटबाजी को वजह बताया

रजत शर्मा करीब 20 महीने तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे. रजत शर्मा दिवंगत नेता अरुण जेटली के नजदीकी रहे हैं.

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफ दे दिया है. डीडीसीए ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी. डीडीसीए ने कहा, ''रजत शर्मा ने तत्काल प्रभाव से डीडीसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और उसे एपेक्स काउंसिल को फारवर्ड कर दिया है." शर्मा को पिछले साल जुलाई में डीडीसीए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. उन्होंने इस पद के लिए पूर्व विश्व कप विजेता मदन लाल को मात दी थी. उनके ग्रुप ने डीडीसीए के चुनाव में कुल 12 सीटों पर कब्जा किया था. शर्मा का लगभग 20 महीने का कार्यकाल उतार चढ़ाव से भरा रहा. इस बीच उनके महासचिव विनोद तिहाड़ा से मतभेद सार्वजनिक तौर पर सामने आये. तिहाड़ा को संगठन में अच्छा समर्थन हासिल है. शर्मा ने बयान में कहा, ''यहां क्रिकेट प्रशासन हर समय खींचतान और दबावों से भरा होता है. मुझे लगता है कि यहां निहित स्वार्थ हमेशा क्रिकेट के हितों के खिलाफ सक्रिय रहे हैं.'' उन्होंने आगे कहा, ''ऐसा लगता है कि डीडीसीए में निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के सिद्धांतों के साथ चलना संभव नहीं है जिनसे कि मैं किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करूंगा.'' शर्मा दिवंगत नेता अरुण जेटली का समर्थन मिलने पर क्रिकेट प्रशासन से जुड़े थे. डीडीसीए के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि जेटली के निधन के बाद शर्मा कमजोर पड़ गये थे क्योंकि पूर्व वित्त मंत्री संस्था के विभिन्न गुटों को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाते थे. रजत शर्मा ने कहा, ''मुझे अपने काम में कई तरह की बाधाओं, विरोध और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, मुझे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीकों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने की कोशिश हुई.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget