एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2022 Final: रजत पाटीदार ने भी जड़ा शतक, मध्य प्रदेश ने मुंबई पर कसा शिकंजा

Mumbai vs Madhya Pradesh: रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल मुकाबले में मुंबई और मध्य प्रदेश आमने-सामने है. मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

Rajat Patidar Century: रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल (Ranji Trophy 2022 Final) मुकाबले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने भी शतक जड़ दिया है. उन्होंने मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में अपना शतक पूरा किया. उनसे पहले इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के यश दुबे और शुभम शर्मा भी शतक जड़ चुके हैं. इन तीन बल्लेबाजों की शतक के सहारे मध्य प्रदेश की टीम ने इस मुकाबले में मुंबई पर शिकंजा कस दिया है.

रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. यहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. मुंबई की टीम ने सरफराज खान (134), यशस्वी जायसवाल (78) और पृथ्वी शॉ (47) की पारियों की बदौलत पहली पारी में 374 रन बनाए. जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने यश दुबे (133), शुभम शर्मा (116) और रजत पाटीदार के नाबाद 119 रन की पारी की बदौलत खबर लिखे जाने तक 6 विकेट खोकर 473 रन बना लिये हैं. यानी अब तक कुल बढ़त 99 रन की हो चुकी है.

रणजी ट्रॉफी के 88 साल के इतिहास में मुंबई 41 बार चैंपियन बनी है. वहीं मध्य प्रदेश की टीम को आज तक एक भी बार यह ट्रॉफी हासिल नहीं हुई है. यह केवल दूसरी बार है जब मध्य प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेल रही है. इससे पहले वह 1999 में रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेली थी.

रणजी ट्रॉफी 2022 फाइनल में पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मध्य प्रदेश का इस घरेलू टूर्नामेंट को जीतने का सपना सच हो सकता है. मैच ड्रॉ होने की स्थिति में रणजी ट्रॉफी के विजेता का ऐलान पहली पारी के स्कोर के आधार पर ही होता है. फिलहाल अभी डेढ़ से ज्यादा दिन का खेल होना बाकी है. ऐसे में मुंबई की टीम इस मैच को ड्रा होने से बचाने के लिये और नतीजा अपने पक्ष में मोड़ने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगाते जरूर नजर आने वाली है.

यह भी पढ़ें..

Ahmed Shehzad: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रोया अपना दुखड़ा, बोले- 'विराट को धोनी का साथ मिला लेकिन यहां तो किसी की सफलता हजम ही नहीं होती'  

Olympics 2036 की भारत को मेजबानी मिली तो रूसी स्पेशलिस्ट करेंगे मदद, सीमा पार से आया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget