एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ जैसा कोई नहीं, ठुकरा दिया ब्लैंक चेक; वजह जान 'द वॉल' की करेंगे आप और इज्जत

IPL 2025, Rahul Dravid: आईपीएल 2025 में राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के खेमे में नज़र आएंगे. भारत को टी20 चैंपियन बनाने वाले द्रविड़ अब राजस्थान को दूसरा आईपीएल खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे.

IPL 2025, Rahul Dravid, Rajasthan Royals: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खेमे में नज़र आएंगे. द्रविड़ राजस्थान में कोच के रूप में एक बार फिर अपनी सेवाएं देंगे. वह आईपीएल में राजस्थान के लिए खेले भी हैं, और इस टीम के मेंटॉर भी रहे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि द्रविड़ का इस फ्रेंचाइजी से एक इमोशनल रिश्ता है. 

इस बीच राहुल द्रविड़ से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपके मन में इस दिग्गज की इज्जत और भी बढ़ जाएगी. दरअसल, भारत को टी20 चैंपियन बनाने के बाद राहुल द्रविड़ के पास कई आईपीएल टीमों के ऑफर थे. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की कई बड़ी टीमों ने राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ने के लिए उनके सामने ब्लैंक चेक तक रख दिया था, लेकिन वह पैसों के सामने नहीं झुके और राजस्थान से अपने पुराने संबंधों की वजह से किसी भी टीम के ऑफर को स्वीकार नहीं किया. 

बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राहुल द्रविड़ सबसे पहले इंडिया अंडर-19 टीम के कोच बने थे. इस दौरान उन्होंने कई युवा क्रिकेटरों को तराशा और उनके सपनों को पंख दिए. यह कहना गलत नहीं होगा कि द्रविड़ की वजह से ही आज टीम इंडिया का बेंच स्ट्रेंथ इतना मजबूत हुआ है. इसके बाद द्रविड़ को टीम इंडिया के कोच का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया, और लंबे वक्त तक भारतीय टीम के कोच रहे. 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद द्रविड़ ने टीम इंडिया को छोड़ने का फैसला किया. 

2008 से 2010 तक आईपीएल में राहुल द्रविड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे. इस दौरान उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जब फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया तो राजस्थान रॉयल्स ने उनपर भरोसा दिखाया. 2011 की नीलामी में राजस्थान के अलावा किसी भी टीम ने राहुल द्रविड़ पर बोली नहीं लगाई. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ को कप्तान भी बनाया और बाद में वह टीम के मेंटॉर भी रहे. यही वजह है कि द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से एक फैमिली जैसा रिश्ता है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget