एक्सप्लोरर

Team India In South Africa: ऋषभ पंत को जल्द मिलेगी मास्टर क्लास, शॉट टाइमिंग को लेकर कोच द्रविड़ देंगे गुरूमंत्र

Team India In South Africa: ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अब तक चार पारियों में महज 59 रन बनाए हैं.

Team India In South Africa: पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के गाबा में ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे ऋषभ पंत का बल्ला इन दिनों खामोश है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों में वे बूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में तो वे शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के बाद जब कोच राहुल द्रविड़ से ऋषभ पंत की फॉर्म को लेकर सवाल हुए तो उन्होंने विस्तार से सवालों के जवाब दिए.

राहुल द्रविड़ ने कहा, 'हम जानते हैं कि ऋषभ एक बेहद सकारात्मक खिलाड़ी हैं. उनके खेलने का एक अलग अंदाज है. और यही उनकी सफलता का कारण भी रहा है. हां, लेकिन अब वक्त है कि हमें उनसे शॉट खेलने की सही टाइमिंग को लेकर बातचीत करनी होगी.'

Cricket Analysis: दो साल से खामोश है कोहली, पुजारा और रहाणे का बल्ला, रन औसत के मामले में यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी निकला आगे

द्रविड़ ने कहा, 'ऋषभ को यह कोई कहने नहीं जाएगा कि आप एक सकारात्मक खिलाड़ी या एक आक्रामक खिलाड़ी न बनें. हां शॉट खेलने का सही समय चुनने को लेकर उनसे जरूर बात की जाएगी. ऋषभ एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे गेम का नक्शा कुछ ही देर में हमारे पक्ष में करने की क्षमता रखते हैं. हम उनसे उनका यह टेलेंट छीन नहीं सकते. यह जरूर हो सकता है कि उन्हें यह पता हो कि मैच में अभी आक्रामक खेलना चाहिए या कठिन परिस्थिति में थोड़ा अलग तरह से खेलकर गेम को सेट किया जाए या आप भी अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए सेट हो सकें.'

द्रविड़ ने आगे कहा, 'पंत अभी सीख रहे हैं. वे अलग अंदाज में खेलते हैं तो यह जरूरी भी होगा कि वे हमेशा सीखते रहें. वे अपने खेल में सुधार करते रहेंगे और बेहतर होते रहेंगे.'

Cricket Records: सचिन के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने एंडरसन, ये हैं टॉप-5

पंत ने चार पारियों में बनाए महज 59 रन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में पंत पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 34 रन बना पाए थे. जोहान्सबर्ग में भी वे कुछ खास नहीं कर पाए और पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget