एक्सप्लोरर
रहकीम कॉर्नवाल की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत, वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को दी 9 विकेट से मात
कॉर्नवाल ने अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर हिला कर रख दिया. उनके आंकड़े 7-75 और 3-46 थे जहां विंडीज ने 187 और 120 पर ऑल आउट कर दिया.

वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट में 9 विकेट से मात दे दी है. शुक्रवार सुबह ही 3 दिनों के भीतर मैच का नतीजा आ गया. अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए थे. इसके बाद से आज टीम ने आगे खेलना शुरू किया और सिर्फ 19 रनों की ही लीड दी. पूरी टीम सिर्फ 120 रनों पर ही आउट हो गई. इसके बाद दूसरी इनिंग्स आधे घंटे के भीतर ही खत्म हो गई. विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए. वेस्टइंडीज ने जब ये मैच जीता तो उनका स्कोर 1 विकेट पर 33 रन था. जॉन कैम्पबेल 19 पर नाबाद रहे. ऑफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की उन्होंने 10 विकेट लेकर 121 रन दिए. कॉर्नवाल ने अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर हिला कर रख दिया. उनके आंकड़े 7-75 और 3-46 थे जहां विंडीज ने 187 और 120 पर ऑल आउट कर दिया.
“I’m delighted with my performance ... playing for West Indies was my dream as a youngster and now 10 wickets in a Test match is amazing” — Rahkeem Cornwall
🇦🇫v🌴. #AFGvWI
Live Scorecard ⬇️https://t.co/BUwjGoxgGr pic.twitter.com/III5rcLl4u
— Windies Cricket (@windiescricket) November 29, 2019
बता दें कि इससे पहले भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जा चुका है जहां विंडीज ने अफगानिस्तान को वनडे में 3-0 से मात दी और टी20 में 2-1 से सीरीज अपने नाम की. और पढ़ें
Source: IOCL


















