एक्सप्लोरर

Rachel Haynes Retirement: आरोन फिंच के बाद इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Rachel Haynes: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी राचेल हेन्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है.

Rachel Haynes Retires from International Cricket: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की उपकप्तान और दिग्गज खिलाड़ी राचेल हेन्स ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. अपने संन्यास के एलान के साथ राचेल ने बताया कि आगामी महिला बिग बैश लीग उनका आखिरी घरेलू सीजन होगा. राचेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक दशक से भी अधिक समय तक ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इस दौरान उन्होंने 84टी20, 77वनडे औऱ 6 टेस्ट मैच खेले हैं.

राचेल ने किया संन्यास का एलान
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिल क्रिकेटर राचेल हेन्स ने संन्यास का एलान करते हुए कहा कि कई लोगों के समर्थन के बिना इस लेवल पर क्रिकेट खेलना संभव नहीं था. मैं क्लब, राज्य, कोचों, परिवार और दोस्तों सभी की आभारी हूं. जिन्होंने क्रिकेट के मेरे करियर में मेरी इतनी मदद की. खासतौर पर मैं अपने माता-पिता इयान और जेनी और अपने पार्टनर लिआ को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं.

राचेल ने कहा कि मैं अपनी सभी साथियों के कारण ही इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेली है. आपसब ने मुझे हर दिन बेहतर होने के लिए प्रेरित किया है. मैने फील्ड के अंदर और फील्ड के बाहर हर जगह आपसे कुछ न कुछ सीखा है. आपने मुझे एक प्लेयर के रूप में चैलेंज दिया है. मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में हेल्प की है और सबसे महत्वपूर्ण बात कि क्रिकेट को मजेदार बनाया है.

राचेल ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट के ओर से खेलते हुए लगभग 4 हजार रन अपने इंटरनेशनल करियर में बनाए हैं. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ साल 2009 में 98 रन की पीरी खेली थी. वहीं उन्होंने वनडे में 2 शतक और 19 अर्धशतकीय पारी खेली है. हेन्स ऑस्ट्रेलिया टीम की तेज तर्रार फील्डर में शामिल हैं. वह साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में कप्तानी भी कर चूकी हैं. इसके अलावा उन्होंने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया के ओर से गोल्ड मेडल भी जिता था.

फिंच ने वनडे से लिया था संन्यास

गौरतलब है कि हाल ही में आरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला. हालांकि, वह टी20 इंटरनेशनल में टीम की कमान संभालते रहेंगे. फिंच लंबे वक्त तक वनडे और टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे.

यह भी पढ़ें:

Asad Rauf Passes Away: पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, लाहौर में चलाते थे कपड़े और जूते की दुकान

Virat Kohli Retirement: 2022 टी20 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे विराट कोहली, 2 पूर्व पाक दिग्गज ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget