एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया की परफॉर्मेंस में बतायी थी कमी, आर अश्विन ने ऐसे की बोलती बंद

Team India: रिकी पोंटिंग के मुताबिक, टीम इंडिया बहुत अच्छा नहीं खेल रही है और उसकी वर्ल्ड कप जीतने की संभावना विराट कोहली के प्रदर्शन पर निर्भर है. पोंटिंग के इस बयान पर आर अश्विन का रिएक्शन आया है.

R Ashwin: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में टीम इंडिया (Team India) को अब तक अपने चार में से तीन मुकाबलों में जीत और एक मुकाबले में हार मिली है. ग्रुप-2 में भारतीय टीम पहले पायदान पर है और सेमीफाइनल में अपनी जगह भी लगभग तय कर चुकी है. इन सब के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि टीम इंडिया ने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है और उसे वर्ल्ड कप जीतने के लिए विराट कोहली के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा. आर अश्विन से जब रिकी के इस बयान पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही नहीं है.

शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में अश्विन ने कहा, 'यह कहना ठीक नहीं होगा कि टीम कुछ नहीं कर रही और अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में नजर नहीं आ रही. मैच में हार-जीत और अच्छा प्रदर्शन इस पर निर्भर करता है कि मैच वाले दिन कौन कैसा खेल जाए और बल्लेबाज उस गेंदबाज को कैसे काउंटर करे, जो बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है. तो आप यह नहीं कह सकते कि टीम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही है. टी20 क्रिकेट में बेहद कम अंतर से ही हार-जीत होती है, इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि मैच के बाद ही रिव्यू दें.'

क्या बोले थे रिकी पोंटिंग?
रिकी पोंटिंग ने कहा था, 'इंडिया ने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया है लेकिन विराट बेहद शानदार रहे हैं. वह अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि अगर टीम इंडिया यहां से आगे बढ़ना चाहती है और वर्ल्ड कप जीतना चाहती है तो जरूरी होगा कि विराट अच्छा खेलते रहे.'

यह भी पढ़ें...

FIFA WC 2022: चार बार की वर्ल्ड चैंपियन इटली से लेकर चिली तक, ये 5 दिग्गज टीमें इस बार नहीं हैं वर्ल्ड कप का हिस्सा

'भारत को हर हाल में सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहती है ICC', IND-BAN मैच में हुए विवादों पर शाहिद अफरीदी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget