एक्सप्लोरर

सचिन और द्रविड़ के नक्शेकदम पर चल कर खुश हैं अश्विन

सचिन और द्रविड़ के नक्शेकदम पर चल कर खुश हैं अश्विन

दुबईः अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को कहा है कि यह अवॉर्ड पिछले कुछ वर्षो से गेंद और बल्ले से किए गए प्रदर्शन का ईनाम है. अश्विन को साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड हासिल करने में भी सफल रहे.

अवॉर्ड के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद अश्विन ने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद भी भारतीय टेस्ट टीम सही राह पर बढ़ रही है.

अश्विन ने कहा, "इस खिताब का मिलना मेरे लिए गर्व की बात है. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर चलना मेरे लिए शानदार अनुभूति है. आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुने जाने ने इसे और बेहतर बना दिया है."

उन्होंने कहा, "इस शानदार उपलिब्ध के लिए ऐसे कई लोग हैं जिनका मैं शुक्रगुजार हूं. मेरे पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं लेकिन यह साल खास है. इस साल मैंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ अपने सारे काम बेहतरीन अंदाज में किए."

उन्होंने कहा, "मैं इस पुरस्कार को अपने परिवार को समर्पित करता हूं. मैं आईसीसी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और सबसे अहम मैं अपनी टीम के साथियों का आभारी हूं. मैं अपनी टीम के सहयोगी स्टाफ का भी शुक्रगुजार हूं. जब से धोनी ने संन्यास लिया है, तब से हमने अपनी टीम में काफी बदलाव किया है. एक युवा कप्तान ने टीम की जिम्मेदारी संभाली, हम ही रास्ते पर आ गए और अब हमारे पास नए खिलाड़ियों का समूह है."

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने अश्विन को बधाई दी है. उन्होंने कहा, "अश्विन के लिए यह साल यादगार रहा है. उनके लगातार हरफनमौला और मैच जीताऊ प्रदर्शन का प्रभाव उनकी रैंकिंग में भी दिखा. वह अब अपनी पीढ़ी के महान स्पिन गेंदबाजों में गिने जाने लगे हैं और उन्होंने इस बात को सिद्ध भी किया है."

उन्होंने कहा, "आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के दो अवॉर्ड जीतना बड़ी उपलब्धि है. अश्विन का प्रदर्शन खुद इस बात की गवाही देता है. वह इस सम्मान के हकदार हैं. मैं आईसीसी की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget