एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए अश्विन

बेंगलुरू में चल रहे टीम इंडिया के प्रेक्टिस कैंप के आखिरी दिन टीम को बड़ा झटका लगा है.

 

 

 

टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए अश्विन

 


 


 


नई दिल्ली/बेंगलुरू: यहां चल रहे टीम इंडिया के प्रैक्टिस कैंप के आखिरी दिन टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर आर अश्विन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. सेशन के आखिरी दिन नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे अश्विन को मोहम्मद शमी की गेंद आ लगी जिसके बाद वो चोटिल हो गए.



टीम इंडिया के टेस्ट ऑल-राउंडर आर अश्विन, मोहम्मद शमी की गेंद पर नेट्स में बल्लेबाज़ी की प्रेक्टिस कर रहे थे. तभी शमी की तेज़ रफ्तार गेंद पर बैकफुट डिफेंस करते हुए गेंद सीधी आकर अश्विन के दाएं हाथ की कलाई पर जा लगी. जिसके बाद अश्विन दर्द से करहाने लगे और बल्लेबाज़ी छोड़ ड्रेसिंग रूम में लौट गए. उसके बाद अश्विन ने टीम के फिज़ियो से उपचार करवाया और वो वापस मैदान पर लौट आए. लेकिन मैदान पर लौटने के बाद जब अश्विन गेंदबाज़ी करने गए तो उन्हें इसमें दिक्कत महसूस हुई और वो प्रेक्टिस बीच में ही छोड़ 5 मिनट बाद ही वापस लौट आए.



आज शाम तक टीम मेडिकल स्टाफ अश्विन की चोट की निगरानी करेगा जिसके बाद देखा जाएगा कि वो कितना सहज है और उनकी ये चोट कितनी गंभीर है जिसका एक्सरे या कोई अन्य जांच कराने की ज़रूरत है भी या नहीं. उसके बाद ही पता चल पाएगा की अश्विन की ये चोट टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाएगी या नहीं.



प्रेक्टिस सेशन के आखिरी दिन लगी ये चोट टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं. टीम इंडिया के स्पिन अटैक की बागडोर आर अश्विन के हाथ है और उनकी गैर-मौज़ूदगी टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं. अश्विन, टीम इंडिया के लिए इसलिए भी ज़रूरी हैं क्योंकि मौजूदा टीम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहद शानदार है. उन्होंने विंडीज़ के खिलाफ 21 के बेहद शानदार औसत से 5 मैचों में 34 विकेट अपने नाम किए हैं.



भारतीय टीम को 21 जुलाई से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मैच खेलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget