एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं आर अश्विन, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Border-Gavaskar Trophy: आर अश्विन अब तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कुल 92 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस बार वो ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन सकते हैं.

Border-Gavaskar Trophy, R Ashwin: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज़ हो चुका है. सीरीज़ का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में एक दिन पूरा हो चुका है. मैच में पहले दिन भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखा. टीम के गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाज़ी के बल पर विरोधी टीम को 177 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसमें रवींद्र जडेजा ने 5 और आर अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए. अश्विन ने तीन विकेट लेकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 92 विकेट पूरे कर लिए हैं. 

इस बार ट्रॉफी में ले सकते हैं सर्वाधिक विकेट

अश्विन ने एलेक्स कैरी, स्कॉट बोलैंड और कप्तान पैट कमिंस को चलता किया. अश्विन इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन सकते हैं. इस ट्रॉफी में अब तक पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने सबसे ज़्यादा 111 विकेट चटकाए हैं. अश्विन 92 विकेट के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अश्विन को सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज़ बनने के लिए सिर्फ 20 विकट की दरकार है. 4 मैचों की सीरीज़ वो 20 विकेट आसानी से ले सकते हैं. 

इस लिस्ट में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह 95 विकेट के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन 94 विकेट के साथ तीसरे और अश्विन 92 विकेट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं. इसके बाद रवींद्र जडेजा 69 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर काबिज़ हैं. 

पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने टेके घुटने

नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने भारतीय गेंदबाज़ों के आगे घुटने टेक दिए. टीम इंडिया ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए कंगारू टीम को 177 रनों पर समेट दिया. इसमें जडेजा ने 4 और अश्विन ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ और मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे.  

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: आखिर गेंदबाजी से पहले जडेजा ने अपनी उंगलियों पर क्या लगाया? माइकल वॉन और टिम पेन ने पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget