एक्सप्लोरर

Virat Kohli: घरेलू मैदानों पर पिछले दो साल में अश्विन ने बनाए कोहली से ज्यादा रन, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

Virat Kohli Poor Test Performance: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदानों पर बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं. फिलहाल आर अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा भी उनसे बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Virat Kohli and R Ashwin: टी20 और वनडे में अपनी लय हासिल कर चुके विराट टेस्ट फॉर्मेट में अभी भी संघर्ष कर रहे हैं. पिछले तीन साल से वह टेस्ट क्रिकेट में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. भारतीय सरज़मीं पर खेले गए मुकाबलों में तो उनका हाल और भी खराब है. हालत यह है कि पिछले दो साल में भारत में हुए टेस्ट मैचों में रन बनाने के मामले में वह आर अश्विन से भी पिछड़ गए हैं.

जनवरी 2021 से लेकर अब तक यानी इन बीते 26 महीनों में विराट कोहली ने भारत में कुल 10 मैचों की 16 पारियों में 400 रन बनाए हैं. यहां उनका बल्लेबाजी औसत महज 25 का रहा है. इस दरमियान वह कोई शतक भी नहीं जड़ पाए हैं. उन्होंने इन 16 पारियों में केवल दो फिफ्टी जमाई है.

इसके उलट, आर अश्विन इसी दौरान भारत में 11 टेस्ट की 16 पारियों में 425 रन जड़ चुके हैं. उनका बल्लेबाजी औसत भी विराट से बेहतर रहा है. अश्विन ने 26.56 की औसत से रन बनाए हैं. खास बात यह कि इस दरमियान आर अश्विन एक शतक भी जमा चुके हैं.

पिछले 26 महीनों में घरेलू मैदानों पर चौके और छक्के जमाने में भी आर अश्विन विराट कोहली से आगे रहे हैं. अश्विन ने जहां अपनी 16 पारियों के दौरान 53 चौके और 3 छक्के जमाए हैं. वहीं, विराट कोहली ने अपनी 16 पारियों में केवल 41 चौके और 1 छक्का जड़ा है.

अक्षर और जडेजा का बल्लेबाजी औसत भी कोहली से बेहतर
भारतीय मैदानों पर पिछले 26 महीनों में अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिन ऑलराउंडर्स का बल्लेबाजी औसत भी विराट कोहली से बेहतर रहा है. अक्षर पटेल ने जहां इस दौरान 14 पारियों में 38.20 की औसत से 382 रन बनाए हैं. वहीं, जडेजा ने 9 पारियों में 44.75 की औसत से 358 रन जड़े हैं. अक्षर इस दौरान तीन अर्धशतक जमा चुके हैं और जडेजा एक शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

Umesh Yadav: 'कोयले की खदान में काम करने वाले का बेटा...', दिनेश कार्तिक ने सुनाई उमेश यादव के संघर्ष की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget