एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए 9 टीमें पक्की, आखिरी स्थान के लिए इन तीन टीमों के बीच लड़ाई, जानें समीकरण

ODI World Cup 2023: भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका ने क्वालीफाई कर लिया है. अब आखिरी स्थान के लिए तीन टीमों के बीच जंग होगी.

ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम ने भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है. मेगा इवेंट के लिए 8 टीमों ने जहां सीधे क्वालीफाई कर लिया था. वहीं बाकी बचे 2 स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालीफायर्स राउंड खेला जा रहा है. इसमें श्रीलंका की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अब तक सभी मुकाबलों को जीता है.

श्रीलंका की टीम के जगह पक्की करने के साथ अब मुख्य इवेंट के लिए बचे 1 स्थान के लिए इस समय 3 टीमें रेस में बनी हुई हैं. इसमें क्वालीफायर्स मुकाबलों की मेजबानी कर रही जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी शामिल है. अब तक इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद उनके वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने की राह थोड़ा मुश्किल जरूर हुई है.

जिम्बाब्वे की टीम को अब सुपर सिक्स में सिर्फ 4 जुलाई को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है. इस मैच में टीम यदि जीत हासिल करती है तो वो भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेगी, लेकिन यदि वो ऐसा करने में कामयाब नहीं होती तो फिर जिम्बाब्वे को क्वालीफायर्स राउंड के दूसरे मुकाबलों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा.

स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स भी क्वालीफाई करने की रेस में शामिल

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने की रेस में स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स की टीम भी शामिल है. स्कॉटलैंड सुपर सिक्स की पॉइंट्स टेबल में इस समय 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में उसे अपने बचे आखिरी 2 मुकाबले जो जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने हैं उनमें जीत हासिल करनी होगी. यदि स्कॉटलैंड की टीम यह करने में कामयाब होती है, तो वह सीधे क्वालीफाई कर जाएगी.

नीदरलैंड्स टीम की राह थोड़ा मुश्किल दिख रही है. उन्हें अपने आखिरी 2 मैच जो ओमान और स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलने हैं उनमें बड़ी जीत हासिल करनी होगी. इससे टीम के नेट रनरेट में सुधार होगा. वहीं उन्हें स्कॉटलैंड की जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की उम्मीद भी करनी होगी. नीदरलैंड्स की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 3 मैचों में 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें...

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget