एक्सप्लोरर

Cricket News: बल्लेबाज ने मारा शॉट, गेंदबाज़ के प्राइवेट पार्ट पर लगी बॉल, वहीं तोड़ा दम

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जहां 11 साल के एक बच्चे की मौत क्रिकेट बॉल लगने की वजह से हुई. बॉल बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर लगी थी.

Maharashtra Cricket News: क्रिकेट का खेल देखने और खेलने जितना सुखदायक है, कभी-कभी यह खेल उतना ही खतरनाक भी साबित होता है. क्रिकेट में अक्सर खिलाड़ी गेंद लगने से घायल हो जाते हैं. कई बार तो गेंद लगने से खिलाड़ी की मौत भी हो जाती है. अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बल्लेबाज़ ने ऐसा शॉट मारा कि गेंद बॉलर के प्राइवेट पार्ट पर लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया. 

यह मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है. पुणे के लोहगांव में क्रिकेट खेलते वक़्त एक बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. बच्चे को शौर्य उर्फ ​​शंभू कालिदास खांडवे के रूप में पहचाना गया. यह दुखद हादसा गुरुवार को हुआ, जब शौर्य अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. इस हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया. 

मिली जानकारी के मुताबिक शौर्य बॉलिंग कर रहा था और एक दूसरा बच्चा बैटिंग कर रहा था, जैसे ही शौर्य ने गेंद फेंकी और बैटिंग कर रहे दूसरे बच्चे ने शॉट खेला, गेंद शौर्य के प्राइवेट पार्ट पर लगी और वह वहीं गिर गया. कुछ देर तक शौर्य ज़मीन पर ही गिरा रहा. 

शौर्य के ज़मीन पर गिरने के बाद वहां मौजूद बाकी लोग उसकी तरफ दौड़े. इसके बाद पास में क्रिकेट खेल रहे और लड़कों को बुलाया गया और शौर्य को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन शौर्य को अस्पताल ले जाने में देर हो चुकी थी. अस्पताल में शौर्य को मृत घोषित कर दिया गया. 

जानलेवा है क्रिकेट बॉल

क्रिकेट की बॉल कभी-कभी जानलेवा साबित होती है. पेशेवर क्रिकेट में भी क्रिकेट बॉल ने कई लोगों की जान ली है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की घटना बहुत मशहूर है. बैटिंग करते वक़्त फिल ह्यूज को बॉल लगी थी, जिसके बाद उनकी जान चली गई थी. फिल ह्यूज बाउंसर गेंद का शिकार हुए थे, जो उनके लिए जानलेवा बनी थी. 

 

ये भी पढे़ं...

MS Dhoni को 'बोल्ड' करने के बाद नफरत का शिकार हुए हर्षल पटेल! एक ने कहा- तू तो गया बेटा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget