एक्सप्लोरर

आईपीएल से पहले पुजारा ने चुनी नई टीम, तीन साल बाद हुआ वापसी

आईपीएल फ्रेंचाइजियों की बेरूखी के बाद अब पुजारा ने नई टीम के साथ करार किया है. पुजारा एक बार फिर इंग्लैंड की काउंटी क्लब टीम यॉर्कशायर से खेलते दिखेंगे.

यॉर्कशायर टीम में हुए पुजारा की वापसी: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की चांदी रही. छोटे-छोटा खिलाड़ी भी करोड़ों में बिका लेकिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को एक बार फिर सभी फ्रेंचाइजियों ने नजरअंदाज कर दिया. पुजारा का नाम 27 और 28 जनवरी को हुए ऑक्शन में भी शामिल नहीं किया गया. आईपीएल फ्रेंचाइजियों की बेरूखी के बाद अब पुजारा ने नई टीम के साथ करार किया है. पुजारा एक बार फिर इंग्लैंड की काउंटी क्लब टीम यॉर्कशायर से खेलते दिखेंगे.

भारत और पुजारा के लिए ये मुकाबला बेहद खास होगा क्योंकि टीम को अगला टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में ही खेलना है. यह दूसरी बार है जब 29 साल के पुजारा यॉर्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलेगें, इससे पहले वह 2015 में खेल चुके है उस वक्त टीम काउंटी चैम्पियन बनी थी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के साथ पुजारा विदेशी खिलाड़ी के तौर पर साथ टीम से सात अप्रैल से जुड़ेंगे.

काउंटी क्रिकेट में खेलने से पुजारा को भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर फायदा भी होगा. राजकोट के इस खिलाड़ी से यॉर्कशायर ने पहले ही करार कर लिया था लेकिन आईपीएल की बोली के कारण इसकी घोषणा बाद में की गई.

क्लब ने अपनी वेबसाइट के जरिये बताया, ‘‘ पुजारा इंग्लैंड में भारत की टेस्ट सीरीज के बाद भी टीम के साथ जुड़े रह सकते है क्योंकि उनका आखिरी घरेलू मैच 18 सितंबर को हैम्पशायर के खिलाफ है. जिसके बाद 24 सितंबर को उन्हें वोर्सेस्टरशायर से भिड़ना है.’’

पुजारा ने कहा, ‘‘यॉर्कशर के साथ फिर से जुड़ कर काफी रोमांचित हूं. मेरे लिए ये सम्मान की बात है कि ऐसी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिससे सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खेल चुके हैं. काउंटी क्रिकेट में खेलने से मेरे खेल में निखार आया हैं.’’

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज पुजारा के जुड़ने से टीम में आईसीसी के शीर्ष छह रैंकिंग के तीन खिलाड़ी है. जिसमें जो रूट (तीसरी रैंकिंग), विलियम्सन (चौथे रैंकिंग) भी शामिल हैं.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget