एक्सप्लोरर

PSL 2023: लाहौर-मुल्तान के बीच क्वालिफायर मुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, जानिए अब तक कैसा रहा दोनों टीमों का सफर

Pakistan Super League: पीएसएल 2023 के क्वालिफायर मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस की टीम आमने-सामने होंगी. इस मैच में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर होगी.

PLS 2023 Qualifier, Lahore Qalandars vs Multans Sultans: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का क्वालिफायर मैच 15 मार्च खेला जाएगा. यह मुकाबला लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में होगा. पीएसएल 2023 में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान लाहौर कलंदर्स की टीम 10 मैच में से 7 जीतने में सफल रही. वहीं मुल्तान सुल्तांस ने 10 में से 6 मैच जीते. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो 14 के साथ लाहौर पहले नंबर पर रहा. जबकि 12 पॉइंट्स के साथ मुल्तान की टीम दूसरे स्थान पर रही. वहीं अगर क्वालिफायर मैच की बात की जाए तो दोनों  टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी. आइए आपको दोनों टीमों के अंतिम चार में पहुंचने के सफर के बारे में बताते हैं. 

पीएसएल 2023 में लाहौर का सफर

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में लाहौर कलंदर्स ने जीत के साथ आगाज किया. 13 फरवरी को उसने मुल्तान सुल्तांस पर 1 रन से जीत दर्ज की. 19 फरवरी को कराची किंग्स के खिलाफ उसे 67 रन से हार मिली. इसके बाद लाहौर ने लगातार 5 मैच जीते. इस दौरान शाहीन शाह अफरीदी की टीम ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 63 रन से, पेशावर जाल्मी को 40 रन से, इस्लामाबाद यूनाइटेड को 110 रन से, क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 17 रन से और मुल्तान सुल्तांस को 21 रन से शिकस्त दी. इसके बाद 7 मार्च को पेशावर जाल्मी ने उसे 35 से हराया, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ लाहौर कलंदर्स ने 119 रन से जीत दर्ज की. वहीं 12 मार्च को कराची किंग्स ने लाहौर को 86 रन से शिकस्त दी. इस तरह लाहौर कलंदर्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई.  

पीएसएल 2023 में मुल्तान सुल्तांस का सफर

पीएसएल 2023 में मुल्तान सुल्तांस के सफर की शुरुआत हार से हुई. 13 फरवरी को पहले मुकाबले में उसे लाहौर कलंदर्स ने 1 रन से हराया. 15 फरवरी को मुल्तान ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 9 विकेट से मात दी. इसके बाद अगले तीन मुकाबले मोहम्मद रिजवान की टीम जीतने में सफल रही. इस दौरान लाहौर ने पेशावर जाल्मी को 56 रन से, इस्लामाबाद यूनाइटेड को 52 रन से और कराची किंग्स 3 रन से हराया. फिर लाहौर की टीम अगले 3 मैच लगातार हारी. इस बीच उसे कराची किंग्स ने 66 रन से, लाहौर कलंदर्स ने 21 रन से और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2 विकेट से हराया. 10 मार्च को खेले गए मैच में लाहौर जीत की पटरी पर लौटा तब उसने पेशावार जाल्मी को 4 विकेट से हराया. वहीं अपने अंतिम मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स पर 9 रन से जीत दर्ज की. इस प्रकार मुल्तान सुल्तांस ने अंतिम चार में पहुंचने का सफर तय किया. 

यह भी पढ़ें:

MI-W Vs GG-W WPL 2023 Live Streaming: मुंबई इंडियंस की गुजरात जायंट्स से टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget