एक्सप्लोरर

PSL 2023 Points Table: लाहौर की जीत के बाद रोमांचक हुई टॉप-4 की जंग, जानें प्वाइंट्स टेबल का लेटेस्ट अपडेट

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग के 8वें सीजन में अभी तक 20 लीग मुकाबले खेले जाने के बाद गतविजेता लाहौर कलंदर्स की टीम ने प्वाइंट्स टेबल पर 12 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया हुआ है.

Pakistan Super League 2023: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 के सीजन में अभी तक 20 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें गतविजेता लाहौर कलंदर्स की टीम का एक बार फिर से लगातार दूसरे सीजन में अभी तक शानदार खेल देखने को मिला है. लाहौर की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में मुल्तान सुल्तान को 21 रनों से मात देने के साथ प्वाइंट्स टेबल पर पहला स्थान बरकरार रखा हुआ है. 

लाहौर कलंदर्स की टीम ने अभी तक इस सीजन में कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 6 में जीत दर्ज की है और 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. लाहौर की टीम का नेट रनरेट देखा जाए तो वो भी 1.321 का है.

शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली लाहौर टीम को अभी 3 और लीग मुकाबले खेलने हैं और ऐसे में उनकी कोशिश सभी मैचों में जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में शानदार तरीके से प्रवेश करने की रहेगी. 

प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर इस समय मुल्तान सुल्तान की टीम काबिज है. मोहम्मद रिजवान की टीम ने सीजन का अपना पहला मैच गंवाने के बाद अगले 4 मुकाबलों में शानदार तरीके से जीत हासिल की थी. इसके बाद पिछले 2 मैचों में मुल्तान की टीम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी है. इस समय प्वाइंट्स टेबल पर मुल्तान सुल्तान 8 अंकों के साथ जहां दूसरे स्थान पर है तो वहीं उनका नेट रनरेट 0.568 का है.

तीसरे और चौथे स्थान को लेकर बात की जाए तो इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है जिसमें टीम ने इस सीजन में खेले अब तक 6 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है, जबकि 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. वहीं चौथे स्थान पर पेशावर जाल्मी की टीम है जो 6 मैचों में 3 में जीत जबकि 3 में हार का सामना कर चुके हैं.

अंतिम 2 स्थान पर कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम

प्वाइंट्स टेबल पर अंतिम 2 स्थान पर इस समय कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम है. इन दोनों का इस सीजन में बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला है. कराची की टीम ने अब तक खेले 8 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है, जबकि क्वेटा की टीम 6 मैचों में सिर्फ 1 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है. ऐसे में इन दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता लगभग खत्म माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget