एक्सप्लोरर

PSL 2023 Points Table: प्लेऑफ में पहुंचा मुल्तान सुल्तान, पेशावर जाल्मी की मुश्किलें बढ़ीं, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

PSL: मुल्तान सुल्तांस की टीम पीएसएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंच गई है. 10 मार्च को रावलपिंडी में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में उसने पेशावर जाल्मी पर 4 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.

Pakistan Super League Points Table: पीएसएल 2023 का 27वां मैच 10 मार्च को पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुल्तान की टीम ने पेशावर को 4 विकेट से शिकस्त दी. पेशावर जाल्मी ने पहले खलते हुए 4 विकेट पर 242 रन बनाए. मुल्तान सुल्तांस ने जीत के लिए 243 रन का लक्ष्य 6 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. इस धमाकेदार जीत के बाद मोहम्मद रिजवान की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई जबकि पेशावर जाल्मी की अंतिम चार में जगह बनाने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. आइए आपको पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की ताजा पॉइंट्स टेबल के बारे में बताते हैं. 

लाहौर कलंदर्स शीर्ष पर

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में लाहौर कलंदर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. शाहीन अफरीदी की टीम ने टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं जिनमें 7 जीते और 2 हारे हैं. 14 अंक के साथ लाहौर कलंदर्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. पीएसएल 2023 में लाहौर को अब तक कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. 19 फरवरी को खेले गए मुकाबले में काराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स को 67 रन से हराया था. वहीं 7 मार्च को पेशावर जाल्मी ने उसे 35 रन से शिकस्त दी. पूरे टूर्नामेंट में लाहौर कलंदर्स ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित किया है.

बाकी टीमों का हाल

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 12 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. इस्लामाबाद ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिनमें 6 जीते और 3 हारे हैं. मुल्तान सुल्तांस की टीम 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. मुल्तान ने 9 मैच खेले हैं जिनमें 5 जीते और 4 हारे हैं. पेशावर जाल्मी के 8 पॉइट्ंस हैं. इस टीम ने 4 मैच जीते और 5 हारे हैं. पीएसएल 2023 में लाहौर कलंदर्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस की टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. 10 मार्च को मुल्तान के खिलाफ मिली हार के बाद पेशावर जाल्मी की मुश्किलें थोड़ा बढ़ गई हैं. अगर बाबर आजम की टीम को अंतिम चार में पहुंचना तो अंतिम मुकाबला बेहतर नेट रन रेट के साथ जीतना होगा. जबकि क्वेटा ग्लेडिएटर्स और कराची किंग्स के लिए यह टूनामेंट खत्म हो चुका है. 

यह भी पढ़ें: 

WPL 2023 Points Table: महिला IPL में भी आरसीबी को मिली लगातार चौथी हार, जानें प्वाइंट्स टेबल में किस टीम का कैसा है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget