एक्सप्लोरर

IND vs SA: भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ी कोच होंगे लांस क्लूज़नर

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज लांस क्लूज़नर अगले भारत दौरे पर टी20 सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज़ी कोच होंगे.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के बाद भारतीय टीम अपने वतन वापसी करेगी. जहां पर अगले महीने से उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज़ और उसके बाद टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. लेकिन विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने खेमे में कई बड़े बदलाव किए हैं. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज लांस क्लूज़नर अगले दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज़ी कोच होंगे. क्लूजनर को दुनिया के महान हरफनमौला खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने 1999 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उनके अलावा विनसेंट बार्न्‍स को सहायक गेंदबाजी कोच और जस्टिन ऑनटॉन्ग को सहायक फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये तीनों ही टीम डायरेक्टर एनॉक न्वे की मदद करेंगे. 'क्रिकइंफो' ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यकारी निदेशक कॉरी वेन जिल के हवाले से बताया, "टीम के नए स्वरूप के मुताबिक टीम डायरेक्टर ने अपने तीन सहायक कोचों की नियुक्ति की है. टीम के लिए सहायक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच नियुक्त किए गए हैं. " वेन ने कहा, "क्लूजनर सिर्फ टी-20 सीरीज में टीम के सहायक बल्लेबाजी कोच रहेंगे. वो दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं और उनका करियर इसका गवाह है. साथ ही क्लूजनर को अंतर्राष्ट्रीय और लीग्स टीमों की कोचिंग का अनुभव भी है." दक्षिण अफ्रीका की टीम सितंबर में भारत आएगी और तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेगी. क्लूज़नर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 171 वनडे और 40 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5 हज़ार से अधिक रन बनाए हैं. ऐसे में अब दक्षिण अफ्रीका के साथ उनका जुड़ना टीम के लिए अच्छा संकेत माना जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget