एक्सप्लोरर

BCCI ने शॉ को किया निलंबित, बल्लेबाज ने ली जिम्मेदारी कहा- खांसी की दवाई ली थी जिसमें था प्रतिबंधित पदार्थ

बीसीसीआई ने मंगलवार को ही एक बयान जारी कर शॉ के निलंबन की जानकारी दी. मैं बीसीसीआई का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं साथ ही अपने करीबी लोगों का भी जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे.

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मंगलवार को कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा निलंबित किए जाने से वे निराश हैं, लेकिन वह अपने किए की पूरी जिम्मेदारी लेने को भी तैयार हैं. बीसीसीआई ने शॉ को डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के कारण निलंबित कर दिया है. बीसीसीआई ने शॉ को 15 नवंबर तक के लिए निलंबित किया है. शॉ ने एक बयान जारी कर कहा, "मुझे आज पता चला कि मैं नवंबर-2019 तक क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा." उन्होंने कहा, "यह इसलिए हुआ क्योंकि मैंने खांसी की दवाई ली थी जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला हुआ था जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी. मैंने यह दवाई इंदौर में फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्ऱॉफी खेलने के दौरान ली थी."
मैं उस समय अपने पैर की चोट से वापसी कर चुका था जो मुझे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी. मैं इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी की चाहत में था लेकिन खेलने की जल्दबाजी में मैंने प्रोटोकॉल को माना नहीं और गलती से वो दवाई पी ली. मैं पूरी गंभीरता से अपनी गलती स्वीकार करता हूं. मैं अभी भी चोट से जूझ रहा हूं जो मुझे पिछले टूर्नामेंट में लगी थी, ऐसे में इस खबर ने मुझे परेशान कर दिया है. मुझे इसे मानना होगा और उम्मीद करता हूं इससे खेल जगत को इस बात की प्ररेणा मिलेगी कि भारत में हम खिलाड़ियों को किसी भी तरह की दवाई लेने के मामले में काफी सतर्क रहना होगा और प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
शॉ ने कहा, "मैं बीसीसीआई का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं साथ ही अपने करीबी लोगों का भी जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. क्रिकेट मेरी जिंदगी है और मेरे लिए अपने देश तथा मुंबई के लिए खेलने से बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती. मैं इससे मजबूती से वापसी करूंगा." BCCI का बयान बीसीसीआई ने मंगलवार को ही एक बयान जारी कर शॉ के निलंबन की जानकारी दी. बोर्ड ने कहा कि शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया जो आमतौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है. बीसीसीआई ने बयान में कहा,
बीसीसीआई के डोपिंग रोधी कार्यक्रम के तहत शॉ ने 22 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना मूत्र सैम्पल दिया था. उनके सैम्पल की जांच हुई जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ टर्बूटालाइन के अंश पाए गए थे. यह पदार्थ वाडा के प्रतिबंधित पदार्थ की सूची में शामिल है. 16 जुलाई, 2019 को शॉ को बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियमों (एडीआर) के अनुच्छेद 2.1 के अंतर्गत डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन (एडीआरवी) का दोषी पाया गया और उन्हें आरोप की जांच होने तक अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया. शॉ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को माना, लेकिन कहा कि उन्होंने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया, चूंकि उन्हें खांसी थी और इसके लिए उन्होंने जो दवाई ली थी उसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश थे जिससे वो अनजान थे.
15 नवंबर तक नहीं खेलेंगे क्रिकेट बयान के मुताबिक, "बीसीसीआई ने शॉ द्वारा दी गई सफाई को कबूल किया है और माना है कि उन्होंने अपनी तबीयत ठीक करने के लिए वो पदार्थ लिया न कि प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए. सभी सबूतों और विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए बीसीसीआई ने शॉ की सफाई को कबूल किया और सहमति जताई कि उनकी अपात्रता के लिए आठ माह की अवधि को लागू किया जाना चाहिए." बयान में आगे कहा गया है कि शॉ 15 नंवबर तक खेल से दूर रहेंगे. बयान में कहा गया है, "बीसीसीआई एडीआर के अनुच्छेद 10.10.3 के मुताबिक शॉ 16 जुलाई को लगाए गए अस्थायी निलंबन को पूरा करेंगे. इसके अलावा चूंकि शॉ ने अपनी गलती मानी है, ऐसे में बीसीसीआई एडीआर के अनुच्छेद 10.10.2 के मुताबिक यह प्रावधान है कि उनके निलंबन का समय तब से गिना जाए जब उन्होंने सैम्पल (22 फरवरी 2019) दिया था." बयान के मुताबिक, "हालांकि बीसीसीआई एडीआर के अनुच्छेद 10.10.2 के मुताबिक शॉ को उनके ऊपर लगे निलंबन का आधा हिस्सा गुजारना होगा, इसलिए उनका आठ महीने का निलंबन 16 मार्च 2019 से शुरू होगा जो 15 नवंबर 2019 की रात में खत्म होगा." शॉ नियमों के मुताबिक 15 सितंबर से ट्रेनिंग पर लौट सकते हैं. बयान में कहा गया है, "बीसीसीआई एडीआर के अनुच्छेद 10.11.2 के मुताबिक क्रिकेट खिलाड़ी निलंबन के आखिरी दो महीनों या एक तिहाई हिस्से में टीम के साथ या क्लब में अभ्यास के लिए लौट सकता है. इसलिए शॉ सितंबर में ट्रेनिंग पर वापस आ सकते हैं." शॉ के अलावा बीसीसीआई ने राजस्थान के दिव्या गजराज और विदर्भ के अक्षय दुलारवर को भी डोपिंग नियमों के उल्लंघन के चलते निलंबित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget