एक्सप्लोरर

युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए उज्जवल भविष्य: ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई के दायें हाथ के इस बल्लेबाज का भविष्य उज्जवल है.

मुंबई: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई के दायें हाथ के इस बल्लेबाज का भविष्य उज्जवल है.

पृथ्वी ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश की ओर से 66 रन की पारी खेली जिससे टीम ने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड को 30 रन से हराया.

बोल्ट ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने सुना कि वह 17 साल का है, मुझे इस पर विश्वास नहीं हुआ. वह काफी अच्छा खेला. मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी स्विंग हो रही थी और ऐसा नहीं लगा कि वह इससे परेशान है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह संभवत: उन कई खिलाड़ियों में शामिल है जिनका भविष्य उज्जवल है, अगर सभी चीजें सही रही तो. लेकिन पहली बार देखकर उससे काफी प्रभावित हूं.’’

मैच में पांच विकेट चटकाने वाले बोल्ट ने कहा कि मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाना निराशाजनक है.

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘यहां के हालात से दोबारा सामंजस्य बैठाना संतोषजनक है. आज दोपहर बाद काफी ज्यादा गर्मी नहीं थी लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाना निराशाजनक है.’’ बोल्ट ने कहा कि पारी की शुरुआत में विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप पहले पावर प्ले में दो या तीन विकेट हासिल कर लेते हो तो इससे विरोधी टीम पर दबाव डाला जा सकता है और मैच में दबदबा बनाया जा सकता है. लेकिन वे अच्छा खेले.’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अच्छी टीमों के खिलाफ खेलते हुए गलती की गुंजाइश काफी कम होती है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है कि काफी अच्छी फार्म में चल रही टीम को हराकर उलटफेर करें. आपको हमेशा सटीक होना होगा, गलती की गुंजाइश काफी कम है. बल्लेबाज काफी प्रतिभावान हैं, वे बाउंड्री लगाना पसंद करते हैं और वे आपकी सर्वश्रेष्ठ गेंदों पर भी बाउंड्री लगाने में सक्षम हैं. इसलिए सटीकता होनी चाहिए.’’ मैच में 46 रन देकर एक विकेट चटकाने वाले लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने कहा कि उनके लिए टीम की जीत अधिक महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और विकेट भी हासिल कर रहा हूं. यह महत्वपूर्ण है कि टीम जीत रही है.’’ आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में टेस्ट खेलने वाले कर्ण का मानना है कि उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा है.

उन्होंने कहा, ‘‘एडिलेड टेस्ट में खेलना अतीत की बात है. व्यक्ति अपनी गलतियों से सीखता है और मैं अपनी गेंदबाजी पर काम करने और विविधता लाने का प्रयास कर रहा हूं. पिछले दो साल में मेरे अंदर काफी बदलाव (गेंदबाज के रूप में) आया है और मैंने (नरेंद्र) हिरवानी तथा अन्य कोचों से बात की.’’ इस बीच ग्रोइन में चोट लगा बैठे न्यूजीलैंड के आलराउंडर टाम एस्टल का अगले 24 घंटे में आकलन किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget