एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्लॉप होने के बाद खुद को कमरे में बंद करके खूब रोए थे पृथ्वी शॉ, खुद किया खुलासा

पृथ्वी शॉ ने बताया कि जब ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया तो वह काफी परेशान हो गए थे. उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा अहसास हुआ कि जैसे मैं बेकार था. जब मैं ड्रॉप हुआ, वो मेरी जिंदगी का सबसे दुखद दिन था. मैं अपने कमरे में गया और रोने लगा."

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ मौजूदा वक्त में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में वह अब तक 754 रन बना चुके हैं. इस दौरान वह एक दोहरे शतक समेत तीन बार 150 से ज्यादा रनों की पारियां खेल चुके हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में एक सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी और उसके बाद उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया.

इस बीच अब पृथ्वी शॉ ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मिली निराशा, खराब प्रदर्शन, फॉर्म और टीम से ड्रॉप होने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने अग्रेज़ी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए एक इंटरव्यू में इन सब चीज़ों पर खुलकर बात की और कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

जब मैं ड्रॉप हुआ, वो मेरी जिंदगी का सबसे दुखद दिन था- पृथ्वी शॉ

शॉ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम से ड्रॉप होने पर बात करते हुए कहा, "पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद मुझे टीम से बाहर कर दिया गया. मैं इससे बहुत परेशान था. उस वक्त मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं बेकार हूं. मैंने खुद से कहा कि मुझे अब कमर कसनी होगी. वैसे भी कहावत है कि मेहनत टैलेंट को भी हरा सकती है. जब मैं ड्रॉप हुआ, तो वो मेरी जिंदगी का सबसे दुखद दिन था. मैं अपने कमरे में गया और रोने लगा. मुझे लग रहा था कि कुछ गलत हो रहा है. मुझे इसका जवाब तलाशना था."

विरार की गली वाले वापसी करना जानते हैं- शॉ

पृथ्वी शॉ ने आगे कहा, "मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं. मैं विरार का लड़का हूं. मैं गलियों से आया हूं. मुझे पता है कि कैसे वापसी करनी है. मैंने हमेशा टीम को खुद से ऊपर रखा है. चाहे फिर वो क्लब हो, मुंबई हो या फिर इंडिया. मैं ऑस्ट्रेलिया जैसी स्थिति में पहले कभी नहीं रहा हूं, मैंने खुद में सुधार लाने के लिए नेट्स पर काफी मेहनत की."

उन्होंने आगे कहा, "जब आप टीम से बाहर हो जाते हो, तो आपके ऊपर अच्छा प्रदर्शन कर वापसी करने का दबाव होता है. मैं रन बनाने के लिए उत्सुक हूं. मैं बड़े स्कोर करना चाहता हूं. क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान मुझे पीठ में दर्द हो रहा था. हमारे फिजियो ने मुझे ड्रेसिंग रूम में लौटने को कहा. लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया. मैंने कहा नहीं. फिर उन्होंने मुझे दवाई दी और मैं लगातार बल्लेबाजी करता रहा."

ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद सचिन तेंदुलकर से मिले थे पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने बताया कि भारत आने के बाद वह सचिन तेंदुलकर से मिले. उन्होंने कहा, "मैं ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद काफी निराश था. मेरे पास कई कॉल्स आ रही थीं, लेकिन मैं उस कंडीशन में नहीं था कि किसी से बात करूं. भारत आने के बाद मैं सचिन तेंदुलकर सर से मिला. उन्होंने मुझसे कहा कि बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है. बस हो सके तो शरीर के पास खेलो."

यह भी पढ़ें- 

वीवीएस लक्ष्मण का मानना- टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि यह गेंदबाज निभाएगा अहम रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget