एक्सप्लोरर

RECORD: सबसे कम उम्र में U-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले कप्तान बने पृथ्वी शॉ

भारत की अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चौथी बार इस बड़े खिताब पर अपना कब्जा जमाया है.

नई दिल्ली: भारत की अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चौथी बार इस बड़े खिताब पर अपना कब्जा जमाया है.

टॉस गंवाने के बाद पहले गेंदबाजी कर रहे टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर टिकने का मौका भी नहीं दिया और 47.2 ओवर में 216 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. इशान पोरेल, शिवा सिंह, कमलेश नगरकोटी और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट झटके और शिवम मावी को एक विकेट मिला.

बाद में बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने मंजोत कालरा की शतकीय पारी की बदौलत इस छोटे लक्ष्य को और भी बौना बना दिया. मंजोत ने 102 गेदों पर 101 रनों पारी खेलकर टीम को खिताब तक पहुंचा दिया. उन्होंने अपनी पारी में तीन गगनचुंबी छक्के और 8 चौके भी लगाए.

फाइनल मुकाबले में टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ तो कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पृथ्वी अंडर-19 का खिताब जिताने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं. इससे पहले ये तमगा ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के कप्तान मिचेल मार्श के पास था.

पृथ्वी ने ये कारनामा महज 18 साल, 2 महीने और 26 दिनों की उम्र में ही कर दिखाया है. जबकि मार्श ने साल 2010 में जब ये खिताब जीता था तब उनकी उम्र 18 साल, 3 महीने 12 दिन थी. इस लिहाज से पृथ्वी अब दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपनी टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बनाया है.

आपको बता दें कि पृथ्वी के लिए ये रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उनसे पहले विराट कोहली, मोहम्मद कैफ और उन्मुक्त चंद ने अपनी कप्तानी में ये खिताब जीता था, लेकिन वो उम्र से जुड़े इस रिकॉर्ड को बनाने से चूक गए थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग
2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget