एक्सप्लोरर

Pratika Rawal Century: प्रतिका रावल ने राजकोट में मचाई तबाही, आयरलैंड के खिलाफ विस्फोटक शतक

India W vs Ireland W 3rd ODI: प्रतिका रावल ने राजकोट में कमाल कर दिया है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक लगा दिया है.

India W vs Ireland W 3rd ODI: भारतीय बल्लेबाज प्रतिका रावल ने कमाल कर दिया है. उन्होंने वीमेंस क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बैटिंग करते हुए आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया. प्रतिका ने राजकोट वनडे में कमाल की पारी खेली. उन्होंने सीरीज के तीसरे मैच में चौकों की बारिश कर दी. प्रतिका ने स्मृति मंधाना के साथ रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी भी निभाई थी. प्रतिका ने टीम इंडिया के लिए बैटिंग करते हुए वनडे करियर का पहला शतक लगाया.

दरअसल भारत-आयरलैंड के बीच वीमेंस क्रिकेट में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का आखिरी मैच राजकोट में चल रहा है. टीम इंडिया मैदान पर पहले बैटिंग करने उतरी. इस दौरान प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ओपनिंग करने आयीं. मंधाना 135 रनों की पारी के बाद आउट हो गईं. जबकि प्रतिका ने खबर लिखने तक 103 गेंदों में 111 रन बनाए. इस दौरान 15 चौके और 1 छक्का लगाया. भारत ने 36 ओवरों में 317 रन बना लिए थे.

कौन हैं प्रतिका रावल और अब तक कैसा रहा है रिकॉर्ड -

भारत की यंग बैटर प्रतिका डोमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलती हैं. वे अभी महज 24 साल की हैं. प्रतिका घरेलू मैचों में कई बार कमाल दिखा चुकी हैं. अब वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल कर रही हैं. प्रतिका ने भारत के लिए डेब्यू वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2024 में खेला था. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 89 रन बनाए थे. जबकि दूसरे वनडे में 67 रनों की पारी खेली थी.

टीम इंडिया ने पार किया 300 रनों का आंकड़ा -

भारत ने आयरलैंड को वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में हरा दिया था. अब टीम इंडिया तीसरे मैच में भी कमाल कर रही है. भारत ने 37 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 321 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने भी शतक लगाया था. उन्होंने 80 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बनाए थे. इस दौरान 12 चौके और 7 छक्के लगाए थे. ऋचा घोष ने भी भारत के लिए विस्फोटक पारी खेली.

यह भी पढ़ें : Smriti Mandhana Century: मंधाना ने तोड़ा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, राजकोट में रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ विस्फोटक प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget