एक्सप्लोरर

बिना प्रैक्टिस रन बनाएंगे रोहित,रहाणे और पटेल ?

बिना प्रैक्टिस रन बनाएंगे रोहित,रहाणे और पटेल ?

बिना प्रैक्टिस रन बनाएंगे रोहित,रहाणे और पटेल ?


विशाखापट्टनमः पांच मैचों की सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड की टीम 2-2 की बराबरी पर हैं. शनिवार को मुकाबले का फाइनल मैच खेला जाएगा. सीरीज टीम इंडिया जीतती है या फिर न्यूजीलैंड इतिहास रचता है इस बात का पता तो मैच के बाद ही चलेगा. लेकिन आज जो प्रैक्टिस के दौरान मैदान पर हुआ वो हैरान करने वाला था. कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की टीम से रोहित शर्मा- अजिंक्य रहाणे आउट हुए.


 


शुक्रवार को वाइजेग के मैदान पर धोनी की जो टीम उतरी उसमें ना रहाणे थे और ना ही रोहित शर्मा. विराट कोहली भी नजर नहीं आए. एक अहम मुकाबले से पहले ये बड़े खिलाड़ी प्रैक्टिस में शामिल ही नहीं हुए. 


 


न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची के मैदान पर टीम इंडिया को हार मिली थी. लेकिन टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों को इस हार से कुछ फर्क नहीं पड़ता. फर्क पड़ता तो वो धोनी की टीम से बाहर नहीं होते. फर्क पड़ता तो वो इस खेमें में शामिल जरूर होते. वाइजेग स्टेडियम में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. धोनी के साथ पांड्या, मनीष पांडे और केदार जाधव सरीखे खिलाडी भी मौजूद थे लेकिन रोहित शर्मा नहीं थे, रहाणे नहीं थे, अक्षर पटेल नहीं थे. विराट कोहली भी नहीं थे.


 


दरअसल ये खिलाड़ी धोनी की इस युवा ब्रिगेड में शामिल ही नहीं है. ये खिलाड़ी मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस करने आए ही नहीं. क्योंकि उनको इसकी जरूरत नहीं लगती. हालांकि मैच से एक दिन पहले वाइजेग में टीम इंडिया का ऑपशनल प्रैक्टिस था. जिसमें खिलाड़ी हिस्सा ले या ले ना ले ये उनकी मर्जी होती है. धोनी के साथ युवा खिलाड़ी तो दिखे. बाकि खिलाड़ियों ने आराम करने का फैसला लिया. लेकिन जो मैच में रन नहीं बना रहे उनकी गैरमौजूदगी हैरान करने वाली बात है. 


 


विराट कोहली का आराम करना तो समझ में आता है क्योंकि विराट किसी भी बड़े मैच से पहले नेट्स में प्रैक्टिस नहीं करते और जिम में वक्त बिताते हैं. उनके लिए ये नुस्खा काम भी कर रहा है. लेकिन रोहित शर्मा का क्या जो वनडे सीरीज में अब तक जुझते नजर आए हैं. रोहित ने पिछले 4 वनडे में 28 गेंद तक नहीं खेले. उनकी पारी किसी मैच में 15 रन से आगे नहीं बढ़ी. रोहित दो बार LBW आउट हुए और दो बार विकेट के पीछे कैच दे बैठे.


 


नेट्स में अपने परेशानी का हल ढूंढने के बजाय रोहित ने आराम करना सही समझा और सिर्फ रोहित ही नहीं, रहाणे भी धोनी की इस प्रैक्टिस करने वाली टीम से आउट थे. ये माना कि रहाणे ने रांची में अर्धशतक लगाया था लेकिन इस पारी को छोड़ पहले तीन मैच में रहाणे भी संघर्ष करते नजर आए. पर हो सकता है कि उनकी तैयारी रांची वनडे में पूरी हो गई हो और जहां तक बात है मैदान पर मौजूद इन खिलाड़ियों की तो भईया ये तो बेकार में ही इतना पसीना बहा रहे हैं.


 


धोनी तो दिल्ली वनडे से पहले भी अकेले ही मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे. ये समझ के परे है कि वाइजेग मे होने वाले इतने महत्वपूर्ण वनडे से पहले कुछ खिलाड़ी प्रैक्टिस को हल्के में कैसे ले सकते हैं. टीम इंडिया को भारत में सीरीज जीते हुए 2 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इस सीरीज में भी मुकाबला बराबरी का है. ऐसे वक्त में कमर कसने के बजाय आराम करने का फॉर्मूला कहीं टीम इंडिया को भारी ना पड़ जाए. 


 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
काव्या मारन की सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget