एक्सप्लोरर

नये क्रिकेट नियमों के तहत खिलाड़ियों को बाहर भेज सकेगा अंपायर

 


 


 


नये क्रिकेट नियमों के तहत खिलाड़ियों को बाहर भेज सकेगा अंपायर

लंदन: क्रिकेट के नये नियमों के अनुसार व्यवहार से जुड़े गंभीर उल्लंघन के मामलों में अंपायरों को खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेजने का अधिकार होगा. एमसीसी ने इसकी पुष्टि की है और यह नियम एक अक्तूबर 2017 से प्रभावी होंगे.


 


एमसीसी ने बल्ले के आकार को लेकर भी सीमाएं तय की है और साथ ही रन आउट के नियम में भी बदलाव किया गया है जिससे कि उस बल्लेबाज को बचाव किया जा सके जिसका बल्ला या शरीर का अंग क्रीज पार करने के बाद हवा में उठ गया हो.


 


एमसीसी क्रिकेट समिति की पिछले साल दिसंबर में हुई बैठक के दौरान हुई सिफारिशों के बाद ये नये नियम बनाए गए हैं.


 


एमसीसी के क्रिकेट प्रमुख जान स्टीफनसन ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि समय आ गया है कि खिलाड़ियों के खराब बर्ताव के लिए सजा लागू की जाए और शोध बताते हैं कि जमीनी स्तर पर उभरते हुए अंपायर इसके कारण खेल से दूर हो रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि ये सजाएं अनुशासनात्मक मामलों से निपटने के लिए उन्हें अधिक आत्मविश्वास देंगी और साथ ही खिलाड़ियों को ऐसा करने से रोकने का काम करेंगी.’’ रन आउट के संदर्भ में एमसीसी ने बयान में कहा, ‘‘अगर बल्ला :हाथ में पकड़ा हुआ: या बल्लेबाज का कोई भी अंग क्रीज को पार करके जमीन को छूता है और विकेट गिराए जाने के दौरान अगर यह संपर्क टूट जाता है तो बल्लेबाज को रन आउट होने से बचाव मिलेगा अगर वह दौड़ या कूद लगा रहा.रही है और विकेट की ओर जा रहे हैं.’’


 


नयी संहिता के अनुसार अंपायर द्वारा दी जाने वाली सजाएं इस प्रकार होंगी: लेवल एक: इसके तहत अत्यधिक अपील और अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताना शामिल है. पहले आधिकारिक चेतावनी दी जाएगी और फिर लेवल एक के दूसरे अपराध पर विरोधी टीम को पांच पेनल्टी रन दिए जाएंगे.


 


लेवल दो: खिलाड़ी की तरफ गेंद फेंकना या खेल के दौरान जानबूझकर विरोधी से शारीरिक संपर्क. इसके तहत विरोधी टीम को तुरंत पांच पेनल्टी रन दिए जाएंगे.


 


लेवल तीन: अंपायर को डराना या किसी अन्य खिलाड़ी, टीम अधिकारी या दर्शक को मारने की धमकी देना. इसके तहत विरोधी टीम को पांच पेनल्टी रन मिलेंगे और दोषी खिलाड़ियों को मैच के प्रारूप के आधार पर तयशुदा ओवरों के लिए मैदान से बाहर कर दिया जाएगा.


 


लेवल चार: अंपायर को धमकाना या मैदान पर कोई भी हिंसक काम करना. पांच पेनल्टी रन और बाकी मैच के लिए दोषी खिलाड़ी मैच ेसे बाहर. अगर अपराध के समय खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहा होगा तो उसे रिटायर्ड आउट माना जाएगा.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच गंभीर पर कब गिरेगी गाज, कब नींद से जागेगी BCCI? क्या अगरकर से भी पूछा जाएगा सवाल
कोच गंभीर पर कब गिरेगी गाज, कब नींद से जागेगी BCCI? क्या अगरकर से भी पूछा जाएगा सवाल
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget