एक्सप्लोरर

DAY 3 INDvsSL: खराब रौशनी में चमकी श्रीलंकाई टीम ने भारत को मुश्किल में डाला

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर से पूरा खेल नहीं हो सका. खराब रौशनी की वजह से मैच आज समय से पहले खत्म हो गया. तीसरे दिन की आखिरी गेंद तक श्रीलंकाई टीम ने 165/4 रन बना लिए है.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर से पूरा खेल नहीं हो सका. खराब रौशनी की वजह से मैच आज समय से पहले खत्म हो गया. तीसरे दिन की आखिरी गेंद तक श्रीलंकाई टीम ने 165/4 रन बना लिए है. दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ी बनाई हुई है और पहली पारी में भारत के स्कोर से महज़ 7 रन पीछे है.

दिन का खेल समाप्त होने तक दिनेश चांदीमल 13 और निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे.

इससे पहले पांच विकेट के नुकसान पर 74 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम कुल 172 रन ही बना सकी. उसके लिए चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. अंत में रिद्धिमान साहा (29), रवींद्र जडेजा (22), भुवनेश्वर कुमार (13), मोहम्मद शमी (24) ने अहम योगदान दिया.

श्रीलंका की टीम ने अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी के सिलसिले को आज भी जारी रखा और उनकी तरफ से सुरंगा लकमल ने चार विकेट लिए.

भारत के 172 रनों के जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खास नहीं रही. पारी के 5वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने करूणारत्ने को महज़ 8 रन के योग पर आउट कर टीम इंडिया को अच्छी शुरूआत दिलाई. इसके बाद 7वें ओवर में भुवनेश्वर ने अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे सदीरा समराविक्रमा को 23 रन के स्कोर पर विकेटकीपर साहा के हाथों में लपका दिया.

लेकिन इन दोनों शुरूआती झटकों के बाद लाहिरू थिरिमान्ने (51) और एंजेलो मैथ्यूज (52) ने टीम मजबूती दी और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. लेकिन चाय से लौटने के बाद उमेश यादव ने पहले लाहिरू थिरिमान्ने और एंजेलो मैथ्यूज को आउट कर टीम इंडिया को ज़रूरी विकेट दिलाए. लेकिन इसके बाद भारतीय टीम मैच में कुछ रोमांच पैदा कर पाती उससे पहले ही खराब रौशनी की वजह से दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा.

भारत की तरफ से भुवनेश्वर और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget