एक्सप्लोरर

PCB ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई, 'A' कैटेगरी में शामिल हुए बाबर आज़म

बाबर के अलावा हसन अली, रिजवान और शाहीन अफरीदी को सर्वाधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा गया है. हालांकि, बोर्ड ने खुलासा नहीं किया है कि खिलाड़ियों को कितनी धनराशि का भुगतान किया जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मोहम्मद हफीज और हारिस सोहेल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अगले सत्र के लिये केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किया है जबकि कप्तान बाबर आजम को ए श्रेणी में जगह दी गयी है. पीसीबी ने कुल 20 क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया है. उसने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों का वेतन 25 प्रतिशत बढ़ाने का भी फैसला किया है. 

आजम के अलावा हसन अली, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को सर्वाधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी ‘ए’ में रखा गया है. हालांकि, बोर्ड ने खुलासा नहीं किया है कि खिलाड़ियों को कुल कितनी धनराशि का भुगतान किया जाएगा. 

जिन खिलाड़ियों को इस केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली है उनमें मोहम्मद हफीज, हारिस सोहेल, असद शाफीक, मोहम्मद अब्बास, इमाद वसीम और शान मसूद प्रमुख हैं. हफीज को इस साल के शुरू में साल के बीच में अनुबंध सौंपा गया था. 

वहाब रियाज और शोएब मलिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को पिछले साल की तरह इस बार भी अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं मिली है. वहीं पीसीबी ने युवा बल्लेबाज हैदर अली और तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी उदीयमान वर्ग की अनुबंध सूची से हटा दिया है. 

पीसीबी ने सभी चार श्रेणियों के खिलाड़ियों के मासिक वेतन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की भी घोषणा की. सभी फॉर्मेट की मैच फीस भी समान कर दी गयी है. पहले प्रत्येक फॉर्मेट में खिलाड़ी की श्रेणी के अनुसार मैच फीस अलग होती थी. 

बोर्ड ने कहा, "लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. बी, सी और उदीयमान श्रेणी के लिये टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में मैच फीस बढ़ा दी गयी है ताकि सभी खिलाड़ियों को समान मैच फीस मिले."

यह अनुबंध 12 महीने के लिये है जो एक जुलाई 2021 से 30 जून 2022 तक चलेगा. 

पाकिस्तान के साल 2021-22 के लिये केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सूची इस प्रकार है. 

श्रेणी ए- बाबर आजम, हसन अली, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी. 

श्रेणी बी- अजहर अली, फहीम अशरफ, फखर जमान, फवाद आलम, शादाब खान और यासिर शाह. 

श्रेणी सी- आबिद अली, इमाम-उल-हक, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, नौमान अली और सरफराज अहमद. 

उदीयमान श्रेणी - इमरान बट, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget