एक्सप्लोरर

सार्वजनिक रूप से माफी के बावजूद सरफराज पर लगे बैन से PCB को हुई निराशा

पीसीबी ने कहा, आईसीसी द्वारा सरफराज पर लगाए गए प्रतिबंध से बोर्ड बेहद निराश है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को राष्ट्रीय टीम के कप्तान सरफराज अहमद पर रंगभेदी टिप्पणी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर निराशा जाहिर की है. आईसीसी ने आज ही इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सरफराज पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है.

सरफराज पर लगे प्रतिबंध पर निराशा जाहिर करते हुए पीसीबी ने कहा, "आईसीसी द्वारा सरफराज पर लगाए गए प्रतिबंध से बोर्ड बेहद निराश है. पीसीबी के तहत सरफराज की सार्वजनिक रूप से मांगी गई माफी के बाद दोनों खिलाड़ियों और बोर्डो के बीच मामला सुलझ गया था, जिसे खिलाड़ी, बोर्ड और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने स्वीकार कर लिया था."

बोर्ड ने कहा, "सरफराज से बातचीत के बाद यह फैसला हो गया है कि वह जल्द ही पाकिस्तान लौटेंगे. उनकी अनुपस्थिति में बाकी बचे दो वनडे मैचों और टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान शोएब मलिक को सौंपी गई है. इसके अलावा, टी-20 सीरीज के लिए सरफराज के स्थान पर टीम में मोहम्मद रिजवान को शामिल किया गया है."

क्या था मामला:
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 203 रन बनाए. जिसके जवाब में मेज़बान टीम ने 80 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाज़ एंडिल फिलक्वायो और युवा बल्लेबाज़ वेन डर ड्यूसन क्रीज़ पर ऐसा जमे कि उन्होंने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया.

लेकिन जब इन दोनों बल्लेबाज़ों की साझेदारी पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन रही थी तो सरफराज़ बौखला गए और स्टमप्स के पीछे से उन्होंने कमेंट किया जो कि स्टम्प माइक में कैद हो गया. सरफराज़ ने कहा, 'अबे काले! तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज?'

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने विकट के पीछे से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ एंडिल फेलुकवायो के खिलाफ रेसिस्ट कमेंट किया था. जिसका वीडियो स्टम्प माइक में कैद हुआ और बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आज रविवार को आईसीसी ने सरफराज पर चार मैचों की बैन लगा दिया है.

शोएब मलिक ने कहा कि वो चाहते हैं सरफराज़ टीम के लिए खेलें. मलिक ने कहा, 'हम चाहते हैं कि वो खेले लेकिन जो घटना घटी उस पर कुछ नहीं कहा जा सकता. हम सभी जानते हैं कि क्या हुआ है. मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता. मुझे टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयत्न करूंगा.'

हालांकि इस पूरे मामले में पहले सरफराज़ ने ट्वीट के लिए जरिए माफी मांगी थी. सरफराज ने ट्वीट कर कहा था कि 'दूसरे वनडे मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं दिल से इस बात की माफी मांगता हूं. मैंने मैच के दौरान फ्रस्टेशन में आकर जो कुछ भी कहा दुर्भाग्य से वह स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया, अगर मेरे उन शब्दों से किसी को ठेस पहुंचा है तो उनके लिए मैं शर्मिंदा हूं. हालांकि मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.'

हालांकि इसके बाद सरफराज़ ने खुद दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर एंडिल फेलुकवायो से मिलकर पर्सनली भी माफी मांगी थी. लेकिन आईसीसी ने इस फैसले पर कड़ा फैसले लेते हुए सरफराज़ को सज़ा सुनाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
दुनिया के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget