एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: रोहित शर्मा ने ICC को दिया सुझाव, पैट कमिंस ने ओलंपिक खिलाड़ियों को उदाहरण देकर दिया जवाब

India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इसे कम से कम 3 मैचों की सीरीज के तहत खेला जाना चाहिए.

Pat Cummins Replay On Rohit Sharma Statement: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में 209 रनों से मात दी. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड क्रिकेट की पहली ऐसी टीम बन गई है जिन्होंने अब तक सभी फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया. पैट कमिंस की कप्तानी में खेलने उतरी कंगारू टीम ने पांचों दिन शानदार खेल दिखाया. वहीं इस मुकाबले में हार के बाद भारतीय कप्तान ने 1 मैच की जगह 3 मैचों की सीरीज के जरिए परिणाम निकालने का सुझाव दिया है. इसपर अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

इस मुकाबले में हार के बाद प्रेस वार्ता के दौरान जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि विजेता तय करने के लिए 1 मैच की जगह पर 3 मैचों की सीरीज आगे से कराने का फैसला लिया जाता है तो यह काफी अच्छा फैसला होगा. आप 2 साल कड़ी मेहनत करने के बाद फाइनल में पहुंचते हैं. लेकिन 3 मैचों की सीरीज के लिए उस अनुसार विंडो भी देखनी पड़ेगी.

रोहित शर्मा के इस जवाब पर जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम WTC की गदा को अपने नाम कर चुके हैं. हमें इससे कोई समस्या नहीं कि 3 मैचों की सीरीज हो या 16 मैचों की सीरीज. लेकिन ओलंपिक में खिलाड़ी फाइनल में सिर्फ एक चांस में पदक जीतते हैं.

स्मिथ, वॉर्नर, कमिंस और स्टार्क बने इस मामले में पहले खिलाड़ी

पैट कमिंस की कप्तानी में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को अपने नाम करने वाली कंगारू टीम के 4 अहम खिलाड़ियों के नाम अब एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस आईसीसी 3 ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इसमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और WTC शामिल है.

 

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: श्रीलंका-पाकिस्तान होस्ट करेंगे टूर्नामेंट, अप्रूव हुआ पाकिस्तान का हाइब्रिड मॉडल, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget